RAIPUR

गरीबी को मात देकर आत्मनिर्भर बनी बुटकी…

गरीबी को मात देकर आत्मनिर्भर बनी बुटकी…

कृषि के साथ मुर्गीपालन एवं बकरीपालन को बनाया अतिरिक्त आय का माध्यम रायपुर/ बस्तर जिले के सुदूर वनांचलों में बसे आदिवासी ग्राम  जहां गरीबी और मजदूरी जीवन की सच्चाई हुआ करती थी, वहां बिहान योजना की एकीकृत फार्मिंग क्लस्टर परियोजना ने महिलाओं की जिंदगी को नई रोशनी देने का काम कर रही है। कभी दूसरों के खेतों में मजदूरी कर परिवार का पेट पालने वाली श्रीमती बुटकी नाग, आज आत्मनिर्भर किसान और सफल उद्यमी बन चुकी हैं। बुटकी ग्राम पंचायत तराईगुड़ा नेगानार की निवासी हैं। उनके पति जयसिंह नाग के साथ रहने वाली बुटकी पहले दूसरों के खेतों में मजदूरी करके…
Read More
15 नवम्बर को होगा शहीद वीर नारायण सिंह स्मृति लोक कला महोत्सव का आयोजन

15 नवम्बर को होगा शहीद वीर नारायण सिंह स्मृति लोक कला महोत्सव का आयोजन

*जिले के चयनित लोकनृत्य दल को मिलेगा राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेने का अवसर* रायपुर,/ खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले में शहीद वीर नारायण सिंह स्मृति लोक कला महोत्सव वर्ष 2025-26 का जिला स्तरीय आयोजन आगामी 15 नवम्बर (शनिवार) को जिला मुख्यालय खैरागढ़ में आयोजित किया जाएगा। जिले के सहायक आयुक्त ने बताया कि इस महोत्सव में पारंपरिक आदिवासी लोक नृत्य दलों की प्रस्तुति होगी। चयनित दलों को 18 नवम्बर 2025 को अंबिकापुर में आयोजित राज्य स्तरीय लोक कला महोत्सव में जिले का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा। जिला स्तरीय आयोजन हेतु सभी जनजातीय लोकनृत्य समितियों को आमंत्रित किया गया है। इच्छुक…
Read More
कांगेर घाटी में 5 से 7 दिसंबर तक होगा बटरफ्लाई मीट

कांगेर घाटी में 5 से 7 दिसंबर तक होगा बटरफ्लाई मीट

*20 नवंबर तक होंगे प्रतिभागियों के पंजीयन* रायपुर, / प्रकृति प्रेमियों और तितली विशेषज्ञों के लिए इस दिसंबर एक अद्भुत अनुभव का अवसर आने वाला है। राज्य शासन द्वारा आयोजित तीन दिवसीय 'कांगेर वैली बटरफ्लाई मीट 2025' का आयोजन 5 से 7 दिसंबर 2025 तक सुरम्य कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान में किया जा रहा है। बस्तर की इस रहस्यमयी घाटी को 'जंगल का जीवित काव्य' कहा जाता है, जहाँ सदियों पुराने वृक्ष समय की कहानियाँ फुसफुसाते हैं और तितलियाँ अपने रंगीन पंखों से प्रकृति के कैनवास पर नई कविताएँ रचती हैं। इस आयोजन में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को जंगल की…
Read More
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने खिलाड़ियों को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने खिलाड़ियों को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया

*जनदर्शन में वूमेन्स सेल्फ डिफेंस ऑर्गनाइजेशन के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात* रायपुर,/ मुख्यमंत्री निवास में आज आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में वूमेन्स सेल्फ डिफेंस ऑर्गनाइजेशन छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन सौंपकर राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कराटे, कुश्ती और ताइक्वांडो जैसे खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रदेश का गौरव बढ़ाने वाले खिलाड़ियों के लिए स्वेच्छानुदान स्वीकृत करने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने संगठन के पदाधिकारियों और खिलाड़ियों द्वारा रखे गए सुझावों और मांगों को ध्यानपूर्वक सुना। खिलाड़ियों ने बताया कि वे देश और विदेश में विभिन्न प्रतियोगिताओं में छत्तीसगढ़…
Read More
पेंटर शिवकुमार निराला ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को भेंट किया विशिष्ट ‘राजनीतिक मानचित्र

पेंटर शिवकुमार निराला ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को भेंट किया विशिष्ट ‘राजनीतिक मानचित्र

*मुख्यमंत्री ने की सराहना, रचनात्मक प्रतिभा का किया सम्मान* रायपुर,/ मुख्यमंत्री निवास में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम के दौरान सारंगढ़–बिलाईगढ़ जिले के ग्राम चकरदा निवासी पेंटर शिवकुमार निराला ने अनूठा ‘राजनीतिक मानचित्र’ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को भेंट किया। उनकी इस अद्वितीय कला प्रस्तुति ने कार्यक्रम का विशेष आकर्षण बढ़ा दिया। श्री निराला द्वारा तैयार यह सचित्र मानचित्र छत्तीसगढ़ की सम्पूर्ण राजनीतिक यात्रा का विस्तृत और कलात्मक दस्तावेज है। इसमें राज्य के लोकसभा एवं विधानसभा सदस्यों, मंत्रिमंडल की रूपरेखा, संसदीय क्षेत्रवार विवरण तथा वर्ष 1998 से अब तक हुए सभी लोकसभा और विधानसभा चुनावों का तुलनात्मक विश्लेषण सुव्यवस्थित रूप से दर्शाया…
Read More
चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा चिकित्सा स्नातकोत्तर  पाठ्यक्रम प्रवेश नियम-2025 में किए गए बड़े संशोधन

चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा चिकित्सा स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम प्रवेश नियम-2025 में किए गए बड़े संशोधन

रायपुर, / छत्तीसगढ़ शासन चिकित्सा शिक्षा विभाग ने चिकित्सा स्नातकोत्तर (MD/MS) पाठ्यक्रम प्रवेश नियम-2025 में महत्वपूर्ण संशोधन लागू किए हैं, जिनसे राज्य में NEET-PG के तहत होने वाली काउंसलिंग प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और प्रभावी हो सकेगी। इन संशोधनों के अनुरूप अब संपूर्ण काउंसलिंग प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से चार चरणों—प्रथम, द्वितीय, तृतीय (Mop-up Round) तथा चतुर्थ (Stray Vacancy Round)— में आयोजित की जाएगी। सीटों के रिक्त रहने की स्थिति में, माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा निर्दिष्ट प्रवेश की अंतिम तिथि से पूर्व अतिरिक्त चरण भी बढ़ाए जा सकते हैं। सभी चरणों में पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध रहेगी। माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश…
Read More
छत्तीसगढ़ राज्य दिव्यांगजन कल्याण एवं पुनर्वास नीति 2025: ड्राफ्ट को सशक्त बनाने 18 नवंबर को कार्यशाला का आयोजन

छत्तीसगढ़ राज्य दिव्यांगजन कल्याण एवं पुनर्वास नीति 2025: ड्राफ्ट को सशक्त बनाने 18 नवंबर को कार्यशाला का आयोजन

 *राष्ट्रीय स्तर के प्रसिद्ध विशेषज्ञ का होगा विमर्श* रायपुर,/ छत्तीसगढ़ शासन के समाज कल्याण विभाग और यूनिसेफ के विशेष सहयोग से आगामी मंगलवार 18 नवंबर 2025 को रायपुर स्थित होटल कोर्टयार्ड बाय मैरियट में ’’छत्तीसगढ़ राज्य दिव्यांगजन कल्याण एवं पुनर्वास नीति 2025’’ के ड्राफ्ट को और सशक्त बनाने महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन करेगा। यह कार्यशाला महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न होगी। कार्यशाला का उद्देश्य है कि दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम, 2016 के तहत प्रदेश के दिव्यांगजनों के लिए एक व्यापक और समावेशी नीति को अंतिम रूप देना है। दिव्यागजन अधिकार अधिनियम,…
Read More
कुनकुरी में नए शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय के भवन निर्माण को मिली 359 करोड़ रूपए की स्वीकृति

कुनकुरी में नए शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय के भवन निर्माण को मिली 359 करोड़ रूपए की स्वीकृति

रायपुर/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सरकार की बजट घोषणा के अनुरूप प्रदेशवासियों के लिए एक और खुशखबरी आई है। जिला जशपुर के कुनकुरी में स्थापित होने वाले नवीन शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय के भवन निर्माण के लिए 359 करोड़ रूपए की स्वीकृति प्रदान की गई है। इस महत्वपूर्ण कार्य के लिए वित्त विभाग ने अपनी सहमति दे दी है। राज्य शासन द्वारा इस महाविद्यालय के संचालन हेतु 60 पदों की स्वीकृति पहले ही प्रदान की जा चुकी है। अब भवन निर्माण के लिए राशि स्वीकृत हो जाने से कार्यवाही में तेजी आएगी। इससे स्थानीय नागरिकों सहित आसपास के जिलों को बेहतर एवं…
Read More
धान खरीदी में सुगमता हेतु ‘तुहर टोकन मोबाइल एप’ प्रारंभ

धान खरीदी में सुगमता हेतु ‘तुहर टोकन मोबाइल एप’ प्रारंभ

किसानों को मिलेगी घर बैठे टोकन सुविधा, समितियों में लंबी कतारों से मिलेगी मुक्ति* रायपुर/ किसानों को धान विक्रय हेतु सुगम एवं बेहतर व्यवस्था प्रदाय किये जाने हेतु खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में ‘तुहर टोकन मोबाइल एप’ प्रारंभ किया गया है। इस एप के माध्यम से किसानों को घर बैठे धान विक्रय हेतु टोकन की व्यवस्था उपलब्ध होगी, जिससे समितियों में लंबी कतारों से मुक्ति मिलेगी। यह मोबाइल ऐप गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है। इस ऐप में किसानों को सर्वप्रथम आधार आधारित ओटीपी के माध्यम से पंजीयन करना होगा। किसान प्रतिदिन…
Read More
यादव समाज को आगे बढ़ाने शासकीय योजनाओं के प्रति रहे जागरूक,योजनाओं का उठाए लाभ – शिक्षा मंत्री  गजेन्द्र यादव

यादव समाज को आगे बढ़ाने शासकीय योजनाओं के प्रति रहे जागरूक,योजनाओं का उठाए लाभ – शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव

*मंत्री श्री यादव कंडोरा में आयोजित गोकुलाष्टमी पूजा महोत्सव 2025 में बतौर मुख्य अतिथि हुए शामिल* *मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार सामुदायिक भवन, सोलर लाइट की घोषणा की*  *कार्यक्रम में आए कीर्तन मंडली को स्वेच्छानुदान राशि देने की भी घोषणा* रायपुर/ छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग, विधि एवं विधायी कार्य विभाग मंत्री गजेन्द्र यादव आज महाकुल यादव समाज के तत्वावधान में ग्राम कण्डोरा में आयोजित गोकुलाष्टमी पूजा महोत्सव 2025 में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। महोत्सव के शताब्दी वर्ष में शामिल होकर मंत्री श्री यादव ने आयोजन के 100 वर्ष पूर्ण होने पर यादव समाज को शुभकामनाएं एवं बधाई दी। इस…
Read More