RAIPUR

मुख्यमंत्री ने कोनी में नवीन संभागायुक्त कार्यालय का किया लोकार्पण

मुख्यमंत्री ने कोनी में नवीन संभागायुक्त कार्यालय का किया लोकार्पण

रायपुर/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज बिलासपुर के कोनी क्षेत्र में नवीन संभागायुक्त कार्यालय भवन का लोकार्पण किया। लगभग 12 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित इस सर्वसुविधायुक्त भवन का निर्माण अरपा नदी के तट पर लगभग ढाई एकड़ क्षेत्र में किया गया है। उल्लेखनीय है कि संभागायुक्त कार्यालय भवन में बेसमेंट सहित भूतल तथा प्रथम तल का निर्माण किया गया है। प्रत्येक तल का निर्माण क्षेत्र 1620 वर्गमीटर है। भूतल में 10 कक्ष और एक विशाल हॉल निर्मित किए गए हैं। इसी प्रकार प्रथम तल में 12 कक्ष, एक हॉल और अलग से प्रसाधन की व्यवस्था की गई है। भवन…
Read More
छत्तीसगढ़ शासन जनजातीय समुदाय के समग्र विकास के लिए संकल्पित : मुख्यमंत्री

छत्तीसगढ़ शासन जनजातीय समुदाय के समग्र विकास के लिए संकल्पित : मुख्यमंत्री

*मुख्यमंत्री श्री साय ने किया भगवान बिरसा मुंडा का स्मरण : जनजातीय गौरव दिवस पर बस्तर पहुंचे रायपुर / धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के पावन अवसर पर आयोजित जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आज जगदलपुर के सिटी ग्राउंड में विभिन्न जनजातीय समाज के प्रमुखों द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री का पारंपरिक सिहाड़ी माला, पगड़ी (साफा) और एक विशाल गजमाला भेंट कर सम्मान किया गया, जिसने पूरे आयोजन में सांस्कृतिक उल्लास भर दिया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सिटी ग्राउंड, जगदलपुर में बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी…
Read More
ट्रायबल यूथ हॉस्टल, नई दिल्ली के दो छात्र यूपीएससी 2025 के साक्षात्कार हेतु चयनित

ट्रायबल यूथ हॉस्टल, नई दिल्ली के दो छात्र यूपीएससी 2025 के साक्षात्कार हेतु चयनित

*सामान्य पृष्ठभूमि से हैं दोनों छात्र**अब तक कुल 164 अभ्यर्थी हुए हैं विभिन्न पदों पर चयनित* रायपुर, /संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सिविल सेवा मुख्य  परीक्षा 2025 के घोषित परिणामों में राजीव युवा उत्थान योजना अंतर्गत द्वारका, नई दिल्ली में संचालित ट्रायबल यूथ हॉस्टल के दो छात्र साक्षात्कार हेतु चयनित हुए हैं। दोनों ही छात्र सामान्य पृष्ठभूमि से आते हैं। इन्होंने ट्रायबल यूथ हॉस्टल में रहकर वहां के अनुशासन एवं वहां प्रदाय की जा रही सुविधाओं का उपयोग करते हुए कड़ी मेहनत एवं लगन द्वारा यह सफलता प्राप्त की है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित आदिम जाति विकास मंत्री…
Read More
वन्यजीव अपराध रोकथाम पर अंतर-एजेंसी बैठक आयोजित,प्रशिक्षण और जागरूकता पर विशेष जोर

वन्यजीव अपराध रोकथाम पर अंतर-एजेंसी बैठक आयोजित,प्रशिक्षण और जागरूकता पर विशेष जोर

रायपुर,/  भारत सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो, मध्य क्षेत्र मुख्यालय भोपाल, छत्तीसगढ़ वन विभाग तथा विभिन्न राज्यों के वन विभागों द्वारा आज नवा रायपुर के अरण्य भवन में वन्यजीव अपराध रोकथाम पर अन्तर एजेंसी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में रेलवे, पुलिस, वन विभाग, केंद्रीय एजेंसियों तथा विभिन्न विशेषज्ञ संस्थाओं के अधिकारी शामिल हुए। बैठक में वन बल प्रमुख व्ही श्रीनिवास राव, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, उड़ीसा तथा झारखंड के वरिष्ठ वन अधिकारी, पुलिस अधिकारी, वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो के अधिकारी, फॉरेंसिक विशेषज्ञ सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे तथा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग…
Read More
जनजातीय गौरव दिवस पर प्रधानमंत्री का वर्चुअल सम्बोधन 15 नवम्बर को

जनजातीय गौरव दिवस पर प्रधानमंत्री का वर्चुअल सम्बोधन 15 नवम्बर को

 *स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव होंगे जिला स्तरीय कार्यक्रम के मुख्य अतिथि* रायपुर,/ धरती आबा भगवान बिरसा मुण्डा की 150 वीं जयंती के अवसर पर उत्तर बस्तर कांकेर जिले में जनजातीय गौरव दिवस उत्साह एवं श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। इस उपलक्ष्य में 15 नवम्बर को नरहरदेव पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कांकेर के प्रांगण में  जनजातीय गौरव दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव होंगे। इस विशेष अवसर पर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वर्चुअल माध्यम से जनसमुदाय को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम में विशिष्ट…
Read More
बाल दिवस पर मंत्री वर्मा बने बच्चों के प्रेरणास्रोत: दृष्टि एवं श्रवण बाधितार्थ विद्यालय में जगाई आत्मविश्वास की लौ

बाल दिवस पर मंत्री वर्मा बने बच्चों के प्रेरणास्रोत: दृष्टि एवं श्रवण बाधितार्थ विद्यालय में जगाई आत्मविश्वास की लौ

रायपुर,/ बाल दिवस के अवसर पर शासकीय दृष्टि एवं श्रवण बाधितार्थ विद्यालय, मठपुरैना रायपुर का माहौल आज विशेष उत्साह से भर गया, जब राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा बच्चों से मिलने पहुँचे। मंत्री श्री वर्मा का  बच्चों, शिक्षकों और प्राचार्य श्री ए.के. त्रिवेदी ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। कार्यक्रम की शुरुआत “भारत माता की जय” और “छत्तीसगढ़ महतारी की जय” के गगनभेदी नारों के साथ हुई। मंत्री श्री वर्मा ने कहा कि प्रत्येक छात्र के भीतर अपार शक्ति और अद्भुत संभावनाएँ हैं। उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि जीवन में कभी हताशा या निराशा को स्थान न दें। एक…
Read More
नियद नेल्लानार योजना के अंतर्गत दूरस्थ अंचलों में पहुंची स्वास्थ्य सेवाएं

नियद नेल्लानार योजना के अंतर्गत दूरस्थ अंचलों में पहुंची स्वास्थ्य सेवाएं

*चिंतलनार-बुरकापाल के ग्रामीणों को मिली निःशुल्क इलाज व आयुष्मान कार्ड की सुविधा* रायपुर,/मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की परिकल्पना के अनुसार स्वास्थ्य सेवाओं को जिले के सबसे दुर्गम कोनों तक पहुंचाने की अपनी प्रतिबद्धता को “नियद नेल्लानार योजना“ के तहत पूरा किया जा रहा है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के निर्देश पर घने जंगलों के बीच बसे सुकमा जिले के कोंटा ब्लॉक के चिंतलनार और बुरकापाल जैसे पहुंचविहीन क्षेत्रों में तीन दिवसीय विशाल स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया। घने जंगलों के बीच पेड़ की छांव में सजे इस शिविर में वह स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचीं, जिनसे यह अंचल अब तक…
Read More
भगवान बिरसा मुण्डा के जन्म जयंती के उपलक्ष्य में प्रदेश के सभी जिलों में 15 नवंबर को होगा जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन

भगवान बिरसा मुण्डा के जन्म जयंती के उपलक्ष्य में प्रदेश के सभी जिलों में 15 नवंबर को होगा जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन

*प्रधानमंत्री के संबोधन का प्रसारण और मुख्यमंत्री के संदेश का होगा वाचन*  *मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जगदलपुर में आयोजित कार्यक्रम में होंगे शामिल*  रायपुर,/ भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती 15 नवम्बर को छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में जनजातीय गौरव दिवस के रूप में गरिमामय ढंग से मनायी जाएगी। इस अवसर पर जिलों में विविध कार्यक्रम आयोजित होंगे। जिला मुख्यालयों में आयोजित होने वाले जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री, मंत्रिगण, सांसद एवं विधायकगण मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। जनजातीय गौरव दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संबोधन का सीधा प्रसारण अधिकारिक यू-ट्यूब चैनल एवं डीडी…
Read More
एकता, अखंडता और सामाजिक सौहार्द्र के संदेश के साथ शहर में उमड़ा देशभक्ति का जज्बा

एकता, अखंडता और सामाजिक सौहार्द्र के संदेश के साथ शहर में उमड़ा देशभक्ति का जज्बा

देश की एकता के प्रतीक लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर कोरबा में “यूनिटी मार्च” का भव्य आयोजन* रायपुर, / देश के पहले उप प्रधानमंत्री और भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जन्म जयंती के अवसर पर कल कोरबा नगर में भव्य यूनिटी मार्च का आयोजन किया गया। यह आयोजन 15 ब्लॉक सरदार पटेल सामुदायिक भवन व परिसर से प्रारंभ होकर कोसाबाड़ी चौक स्थित निर्मला कान्वेंट स्कूल परिसर में संपन्न हुआ। देश की एकता, अखंडता और सामाजिक सौहार्द्र के प्रतीक सरदार पटेल की स्मृति में निकाली गई इस रैली में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यसभा…
Read More
लगातार तीसरे दिन पीडब्लूडी की समीक्षा बैठक, सड़क व भवन निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा

लगातार तीसरे दिन पीडब्लूडी की समीक्षा बैठक, सड़क व भवन निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा

*निर्माण के साथ ही निर्माण सामग्री की गुणवत्ता की भी करें जांच, टिकाऊ हो निर्माण – डॉ. कमलप्रीत सिंह* *गुणवत्ताहीन काम बर्दाश्त नहीं, जवाबदेही तय कर होगी कार्रवाई* *विभागीय सचिव के निर्देश : स्वीकृत कार्यों की निविदा जल्द जारी करें, सड़क मरम्मत के कार्यों में लाएं तेजी* रायपुर./ लोक निर्माण विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह ने आज बिलासपुर और अंबिकापुर परिक्षेत्र के मुख्य अभियंताओं, अधीक्षण अभियंताओं तथा सभी कार्यपालन अभियंताओं की बैठक लेकर सड़क और भवन निर्माण के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने नवा रायपुर स्थित निर्माण भवन में आयोजित समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्माण कार्यों…
Read More