हिन्दी पखवाड़ा के अंतर्गत टाउनशिप की महिलाओं हेतु हिन्दी निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन

Spread the love

बीजपुर। एनटीपीसी रिहंद में हिन्दी पखवाड़ा-2026 के अंतर्गत टाउनशिप की महिलाओं के लिए “सोशल मीडिया में हिन्दी : महिला अभिव्यक्ति का नया मंच” विषय पर निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन कर्मचारी विकास केंद्र , एनटीपीसी रिहंद में किया गया।

प्रतियोगिता का उद्देश्य महिलाओं को हिन्दी भाषा के माध्यम से अपने विचारों, अनुभवों एवं रचनात्मक अभिव्यक्तियों को साझा करने के लिए प्रोत्साहित करना तथा सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव के बीच हिन्दी के प्रयोग को बढ़ावा देना था। प्रतिभागियों ने विषय पर अपने विचारों को प्रभावी एवं रचनात्मक ढंग से प्रस्तुत किया तथा सोशल मीडिया को महिला सशक्तिकरण और अभिव्यक्ति के आधुनिक माध्यम के रूप में रेखांकित किया।

प्रतियोगिता में टाउनशिप की महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने हिन्दी भाषा के महत्व, डिजिटल माध्यमों पर हिन्दी के बढ़ते प्रयोग तथा महिलाओं की सामाजिक एवं रचनात्मक अभिव्यक्ति में सोशल मीडिया की भूमिका पर अपने विचार प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के माध्यम से हिन्दी के प्रति जागरूकता एवं रुचि को बढ़ाने के साथ-साथ महिलाओं को अपनी रचनात्मक प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए एक सार्थक मंच प्रदान किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *