नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति हाजीपुर में हिंदी वाक् प्रतियोगिता एवं काव्य-संगोष्ठी का आयोजन

Spread the love

हाजीपुर । नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति हाजीपुर में दि. 02.09.2026 से 22.09.2026 तक आयोजित राजभाषा पखवाड़ा के दौरान विभिन्न हिंदी प्रतियोगिताओं का आयोजन कराया जा रहा है. इसी क्रम में आज दि. 22.09.26 को हिंदी वाक् प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न हुआ. इस प्रतियोगिता में विभिन्न विभागों के कर्मियों ने भाग लिया. उल्लेखनीय है कि इस प्रतियोगिता के लिए नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति/हाजीपुर के सभी 22 कार्यालयों को पूर्व में ही सूचित किया गया था. प्रतिभागियों को अपनी इच्छानुसार प्रतियोगिता में किसी एक विषय पर बोलना था. हिंदी वाक् प्रतियोगिता हेतु 02 विषय पूर्व में ही निर्धारित किए गए थे.

  1. डिजिटल क्रांति के दौर में राजभाषा.
  2. पुस्तकें बनाम सोशल मीडिया.

इस प्रतियोगिता के अवसर पर बोलते हुए उप महाप्रबंधक (राजभाषा) केशव त्रिपाठी ने कहा कि राजभाषा पखवाड़ा-2026 के अवसर पर नराकास/हाजीपुर द्वारा राजभाषा के प्रचार-प्रसार के निमित्त विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों सहित अन्य प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है. इससे समस्त कर्मियों को राजभाषा में कार्य करने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा एवं सभी सदस्य कार्यालयों में सकारात्मक वातावरण का निर्माण होगा.

निर्णायक मंडल में संदीप कुमार रौशन, आयकर अधिकारी, हाजीपुर, वैशाली एवं श्री संतोष कुमार, वरिष्ठ प्रबंधक, यूनाईटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड मौजूद थे. प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए श्री संदीप कुमार रौशन ने कहा कि राजभाषा के प्रचार प्रसार में इस प्रकार के कार्यक्रम की महत्वपूर्ण भूमिका है. साथ ही उन्होंने हिंदी वाक्य-विन्यास और वर्तनी पर ध्यान देने को कहा. श्री संतोष कुमार ने प्रतिभागियों को बधाइयाँ दीं तथा उन्हें नियमित पठन-पाठन करने को कहा. उनका कहना था कि जिस प्रकार शरीर के लिए भोजन की जरूरत पड़ती है उसी प्रकार हमारे मानसिक विकास के लिए निरंतर अध्ययनरत रहने की जरूरत है.

निर्णायक मंडल के सदस्यों ने मौके पर ही इस प्रतियोगिता का परिणाम घोषित किया. इसके अनुसार सुश्री रिंकी कुमारी, अध्यक्ष कार्यालय को प्रथम स्थान, आलोक रंजन, डाक अधीक्षक कार्यालय, को द्वितीय स्थान, नवीन कुमार, अध्यक्ष कार्यालय को तृतीय स्थान एवं नंदन दास, नाईपर को प्रेरणा पुरस्कार प्राप्त हुए । इसी क्रम में 21.09.26 को नराकास, हाजीपुर द्वारा काव्य-संगोष्ठी का आयोजन किया गया था. इस गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए उप महाप्रबंधक/ राजभाषा एवं सदस्य सचिव केशव त्रिपाठी ने आमंत्रित कविगण का स्वागत करते हुए कहा कि राजभाषा हिंदी के विकास के लिए सृजनात्मक वातावरण का होना अत्यावश्यक है ।

काव्य संगोष्ठी में जिन कवियों ने अपनी कविताएं पढी उनमें मनीष कुमार, सुरेन्द्र कुमार, धर्मेन्द्र कुमार, मों० सलीम अख्तर अंसारी, महादेव मंडल एवं श्री अरविंद कुमार झा थे. इस महत्वपूर्ण काव्य संगोष्ठी की अध्यक्षता सुपरिचित कवि विजय कुमार विनीत ने किया । उपस्थित कवियों ने हास्य व्यंग्य सहित गंभीर विषयों पर भी कवितायें प्रस्तुत कर उपस्थित श्रोताओं की वाहवाही बटोरी. विजय कुमार विनीत ने बेहद संवेद‌नशील कविताएँ प्रस्तुत की जो भाषा से लेकर इतिहास तक की यात्रा थी. इस कवि गोष्ठी में विभिन्न विभागों एवं सदस्य कार्यालयों के सदस्य भारी संख्या में उपस्थित थे और अंत तक पुरी तन्मयता से कवि गोष्ठी का आनंद उठाया.इस कवि गोष्ठी का सफल संचालन वरिष्ठ अनुवादक राजकिशोर सिंह ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन वरिष्ठ अनुवादक राजीव रंजन सिन्हा ने किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *