पांच सूत्रीय मांगों को लेकर विंध्य ब्रिगेड का अनिश्चितकालीन उपवास शुरू

Spread the love

सोनभद्र।  विंध्य ब्रिगेड के संयोजक एवं पूर्व प्रमुख सदर रमेश कुमार मिश्र के नेतृत्व में पांच सूत्रीय मांगों को लेकर गुरुवार को सदर तहसील परिसर में अनिश्चितकालीन उपवास शुरू किया गया। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मांगों के समर्थन में धरना देकर प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया। श्री मिश्र ने कहा कि जनहित से जुड़े मुद्दों की लगातार अनदेखी की जा रही है। जिससे आमजन, किसान और वनवासी प्रभावित हैं। उन्होंने निषेधाज्ञा के नाम पर जन आवाज दबाने का विरोध करते हुए जल, जंगल और जमीन की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग उठाई। उन्होंने डीएपी एवं यूरिया खाद की कालाबाजारी और मिलावट पर रोक लगाने, जिला खनिज निधि (डीएमएफ) से माइनर, गुल एवं झालों की मरम्मत कराने तथा स्थानीय उद्योगों में क्षेत्रीय युवाओं को प्राथमिकता के आधार पर रोजगार देने की मांग की। कहा कि जब तक मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि आवश्यकता पड़ने पर आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। उपवास कार्यक्रम में विंध्य ब्रिगेड के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं विभिन्न क्षेत्रों से आए समर्थक उपस्थित रहे। इस मौके पर विजय शंकर तिवारी, प्रेम शुक्ला, श्रीनाथ यादव, पुन्नू पटेल, पवन , संतोष कुमार, प्रवेश पाठक, विशाल कनौजिया, नीरज, राम चंद्र आदि मौजूद रहे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *