उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य ने महिला जनसुनवाई कर समस्याओं के शीघ्र समाधान हेतु निर्देशित किया

Spread the love

*जनसुनवाई में प्राप्त 06 शिकायती पत्रों में से 02 प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण किया*

*21 नवंबर, दिन-शनिवार को विकास खंड हरहुआ में सभी विभागों के अंतर्गत संचालित योजनाओं के प्रचार-प्रसार हेतु जागरूकता चौपाल का होगा आयोजन*

वाराणसी। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्या गीता विश्वकर्मा ने शुक्रवार को सर्किट हाउस सभागार में महिला जनसुनवाई कर महिलाओं की कतिपय समस्याओं को सुना और उसके निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जनसुनवाई में कुल 06 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 02 प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। शेष प्रकरणों को संबंधित विभागीय अधिकारियों को त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। प्राप्त प्रकरणों में भूमि विवाद , महिला उत्पीड़न, पति द्वारा प्रताडित, पुश्तैनी मकान विवाद, ट्रांस जेंडर सेल में निष्क्रिय सदस्यों के स्थान पर सक्रिय सदस्यों के चयन से संबधित प्रकरण प्राप्त हुए। 

       सदस्य, राज्य महिला आयोग गीता विश्वकर्मा ने समस्त प्रार्थना पत्रों को संबंधित विभागों को आवश्यक कार्यवाही हेतु अग्रसारित किया। साथ ही सभी विभागीय अधिकारियों से उनके विभाग द्वारा संचालित जनकल्याणकारी एवं लाभार्थीपरक योजनाओं की जानकारी प्राप्त की गई। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि महिलाओं एवं बालिकाओं से संबंधित योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने हेतु जमीनी स्तर पर व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाए। इसके अतिरिक्त उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन तथा उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से उपस्थित अधिकारियों को विभागीय योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु निर्देशित किया गया।       बताया गया कि 21 नवंबर, दिन-शनिवार को विकास खंड  हरहुआ में सभी  विभागों के अंतर्गत संचालित योजनाओं के प्रचार-प्रसार हेतु जागरूकता चौपाल का आयोजन किया जाएगा।

      बैठक में जिला प्रोबेशन अधिकारी पंकज कुमार मिश्रा, पुलिस उपायुक्त महिला अपराध, राकेश बहादुर बाल विकास  परियोजना अधिकारी अधिकारी, प्रतिनिधि  जिला विद्यालय निरीक्षक, महिला कल्याण विभाग से निरूपमा सिंह संरक्षण अधिकारी, रशीदा बेगम उर्दू अनुवादक, पूजा सिंह सेंटर मैनेजर चोलापुर,  नेहा  सिंह, सेंटर मैनेजर पिंडरा, प्रियंका राय हब फॉर वूमेन एम्पावरमेंट ,केस वर्कर  पूजा रामनगर, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से पी.एल.वी., स्वास्थ्य विभाग, पंचायत विभाग, श्रम विभाग, समाज कल्याण विभाग, दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग तथा पिछड़ा कल्याण विभाग के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *