पेंशनरों की सुविधा के लिए बैंक ने खुद भरवाया जिवित प्रमाण पत्र 

Spread the love

आलापुर, अम्बेडकर नगर। 20 नवबर को बैंक ऑफ़ बड़ौदा तेन्दुआईकला के शाखा प्रबंधक सुजीत कुमार साहू द्वारा बैंक के पेंशनरों के लिए विशेष सुविधा प्रदान की गई l इस दौरान पेंशनरों से उनका अपना जीवित प्रमाण पत्र का फॉर्म भरने के लिए परेशान न होना पड़े इसलिए उन्होंने सभी पेंशनरों को बैंक शाखा परिसर पर बुलाकर सब का फॉर्म भरवाया । इस अवसर पर सभी पेंशनरों को बैंक शाखा द्वारा लोगों को जल जलपान भी कराया गया।

 शिक्षक पद से रिटायर पेंशनर लालू प्रसाद तिवारी ने कहा कि इस प्रकार की सुविधा से हम लोगो को भागदौड़ से छुटकारा मिल गया शाखा प्रबंधक का यह कार्य बहुत ही सराहनीय है।उन्होंने कहा कि हम  पेंशन भोगी बुजुर्ग शायद ही कभी इस तरह इकट्ठा हो पाते बैंक ने आज हम लोगों को इसी बहाने एक दूसरे से मिलने मिलाने का कार्य किया और बैंक का रोज रोज चक्कर लगाने से बचाया है। इस अवसर पर बड़ी संख्या मे विभिन्न विभागों के लोग जिनकी पेंशन बैंक ऑफ बड़ौदा तेन्दुआई कला शाखा में आती है तथा बैंक के कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *