28 नवंबर को मोटर वाहन चालान सम्बन्धित मामले व 12 दिसम्बर को लोक अदालत के आयोजन की दी गई जानकारी 

Spread the love

चन्दौली । समस्त तहसीलों के पराविधिक स्वयं सेवकों (पी०एल०वी०) को  उच्च न्यायालय, इलाहाबाद द्वारा दिये गये दिशा निर्देश के अनुपालन में मोटर वाहन  एक्ट के अन्तर्गत हुए चालान से संबंधित वादों के निस्तारण हेतु दिनांक 28 नवंबर को आयोजित होने वाली विशेष लोक अदालत के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया, पूर्णकालिक सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चन्दौली श्रीमती निकिता गौड़ द्वारा पराविधिक स्वयं सेवकों (पी०एल०वी०) को उपरोक्त विशेष लोक अदालत तथा आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत दिनांक 12 दिसम्बर के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। सचिव  द्वारा बताया गया कि आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में प्री-लिटिगेशन बाद, सिविल वाद, मोटर दुर्घटना दावा प्रतिकर वाद, भरण-पोषण सम्बन्धी बाद, चेक बाउन्स व मोटर यान अधिनियम सम्बन्धी वाद, शमनीय दाण्डिक वाद, राजस्व वाद, चकबन्दी वाद, बैंक रिकवरी वाद, श्रम, बीमा, बिजली व टेलीफोन सम्बन्धी वाद, जलकर निर्धारण, नगर पालिका कर निर्धारण के विरुद्ध अपील आदि का निस्तारण सुलह-समझौते के आधार पर किया जायेगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *