गांव के पास बगीचे में पेड़ से लटका मिला युवक का शव 

Spread the love

आलापुर, अम्बेडकर नगर। थाना क्षेत्र राजेसुल्तानपुर अन्तर्गत ग्राम आराजी देवारा बत्तीस का पुरवा में कल शाम एक युवक का शव गांव के बगल स्थित बाग में पेड़ से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए और युवक को बचाने की कोशिश में आनन-फानन में नीचे उतारकर चिकित्सक के पास ले गए, लेकिन वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। पोस्टमार्टम के बाद जब दोपहर बाद लगभग चार बजे शव घर पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया। मालूम हो कि राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र के आराजी देवारा बत्तीस का पुरवा निवासी गुलशन पुत्र दिवाकर उम्र लगभग 25 साल वीडियो कैमरा चलाता था। वह गुरुवार की शाम को लगभग छ बजे घर से बाजार जाने की बात कह कर निकला। थोड़ी देर के बाद गुलशन गांव के बगल स्थित बाग में पेड़ से लटका दिखाई दिया। उसे देखकर आसपास के लोगों ने शोर मचाया, जिसके बाद ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंचे। परिजनों ने तत्परता दिखाते हुए उसे नीचे उतारा और साबितपुर बाजार स्थित चिकित्सक के पास लेकर पहुंचे।

चिकित्सक ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। यह खबर सुनते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। युवक की मौत की जानकारी गांव में फैलते ही लोग घटनास्थल और उसके घर की ओर जुटने लगे घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। सूचना मिलने पर राजेसुल्तानपुर थाने के उपनिरीक्षक शुभम यादव हमराह पुलिसकर्मियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने आवश्यक जानकारी जुटाने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष अमित कुमार पांडेय ने बताया कि घटना के संबंध में तहरीर मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी पुलिस मामले की छानबीन कर रही है खबर लिखे जाने तक दूसरे दिन तक परिजनों ने थाने पर कोई तहरीर नहीं दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *