बबिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पिता की तहरीर पर छः लोगों के विरुद्ध दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज 

Spread the love

अहरौरा, मिर्जापुर। क्षेत्र के मगन दीवाना डकही गांव में शनिवार को विवाहिता बबीता देवी 20 वर्ष की फांसी के फंदे पर लटकी लाश मिलने के बाद मृतका के पिता नारद बिंद निवासी हसनपुर कमहरिया थाना बबुरी चंदौली की तहरीर पर पुलिस ने देर रात मृतक के पति, सांस, ससुर, देवर सहित ननद के विरुद्ध हत्या सहित अन्य धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। इस सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी आपरेशन मोहमद फहीम ने बताया की पोस्टमार्टम रिपोर्ट मृत्यु का कारण स्पष्ट हो जाएगा इसके बाद विवेचना के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं रविवार को मृतका का पोस्टमार्टम कराया गया अब रिपोर्ट का इंतजार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *