अहरौरा, मिर्जापुर। बेसिक शिक्षा परिषद के ब्लाक स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन शनिवार को देवकली इंटर कालेज के मैदान में किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन बीडीओ रक्षिता सिंह और बीईओ बृजेश कुमार सिंह ने सरस्वती मां के चित्र के सामने द्वीप प्रज्वलित कर किया।प्राथमिक विद्यालय सहिजनी की कक्षा चार और पांच कक्षा की बच्चियों ने सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत कर समा बांध दिया। ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता में भुईली न्याय पंचायत आल ओवर चैंपियन रहा।
प्राथमिक बालक वर्ग के 400 मीटर दौड़ में अनुज भुइली न्याय पंचायत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।कब्बड्डी में बरईपुर प्रथम एवं भुइली द्वितीय,खोखो में हाजीपुर प्रथम रहा। प्राथमिक बालिका वर्ग के 400 मीटर दौड़ में रंजना भुइली प्रथम, कब्बड्डी में बरईपुर प्रथम और जयपट्टी द्वितीय,खोखो में हाजीपुर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।उच्च प्राथमिक बालक वर्ग के 600 और 200मीटर दौड़ में कुंदन भुइली,400 मीटर दौड़ में प्रियांशु भुइली ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।कब्बड्डी में बरईपुर एवं खोखो में हाजीपुर न्याय पंचायत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।कुश्ती के 35 किलो भार वर्ग में शिवकुमार बरईपुर,38 किलो भार वर्ग में विष्णु सिंह बरईपुर,48 किलो भार वर्ग में सन्नी पटेल मदापुर डकही,41 किलो भार वर्ग में सूरज यादव बरईपुर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। उच्च प्राथमिक बालिका वर्ग के 200 मीटर दौड़ में शिवानी भुइली,400 मीटर दौड़ में काजल प्रजापति भुइली,600 मीटर दौड़ और डिस्कस थ्रो में चांदनी मदारपुर डकही और गोला प्रक्षेप में गुड़िया मदारपुर डकही ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।कब्बड्डी में भुइली और खोखो में हाजीपुर प्रथम रहे। कुश्ती प्रतियोगिता के 30 किलो भार वर्ग में प्रिया चौहान बरईपुर,46 किलो भार वर्ग में आकृति यादव बरईपुर,41 किलो में आंचल कुमारी बरईपुर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।उद्घोषक की भूमिका बृजेश भूषण सिंह रहे ।
निर्णायक की भूमिका ब्लॉक व्यायाम शिक्षक अवधेश सिंह अनुदेशक कार्तिक सिंह,रीना सिंह,रंजना पटेल,नित्यानंद सिंह ने निभाया। इस अवसर पर प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला उपाध्यक्ष अरविंद कुमार त्रिपाठी, ब्लॉक मंत्री हेमन्त सिंह, न्याय पंचायत समन्यवक प्रभाकर सिंह, अखिलेश सिंह,गजेंद्र प्रताप सिंह, मन्नू यादव सुर्यकेश आनन्द आलोक कुमार मिश्रा,सुरेंद्र कुशवाहा, चंद्रभूषण सिंह,रजनीश चतुर्वेदी, सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। अभिलेख का कार्य गीता सिंह, गुंजा सिंह , कंचन सिंह शिवेश नंदन श्रीवास्तव रहे।
