चार दिन तलाश के बाद कलकलिया नदी में मिली थी लाश
अहरौरा, मिर्जापुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के चकलिया गांव निवासी प्रियंका पाल को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पुलिस ने प्रियंका के पति सुशील पाल को रविवार को सुबह 10 बजे क्षेत्र के महुली तिराहा से हिरासत में लेकर जेल भेज दिया। बता दें की चकलिया गांव निवासी प्रियंका पाल 22 वर्ष का मंगलवार को सुबह लगभग 8 बजे घर से जाकर कुछ ही दूरी पर स्थित कलकलियां नदी में आत्महत्या कर लिया था प्रियंका का शव चौथे दिन नदी में झाड़ियों में फंसा उतराया हुआ मिला था। मृतका के पिता ने आरोप लगाया था कि उसके पति सुशील ने उसको आत्महत्या के लिए उकसाया था। थाना प्रभारी अजय कुमार मिश्रा ने बताया की मृतका के पिता की तहरीर पर दर्ज प्राथमिकी के बाद प्रियंका के पति सुशील पाल को जेल भेज दिया गया है।
