एमसीएल में सतर्कता जागरूकता सप्ताह–2026 का आयोजन

Spread the love

संबलपुर, ।: महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड (एमसीएल) द्वारा “सत्यनिष्ठा से समृद्धि” विषय के अंतर्गत 26 अक्टूबर से 1 नवंबर, 2026 तक सतर्कता जागरूकता सप्ताह–2026 मनाया जा रहा है। उद्घाटन दिवस पर एमसीएल के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक,  उदय अनंत काओले ने मुख्य सतर्कता अधिकारी,  संबीत सौरव नायक तथा श्रीमती रेखा पांडेय, निदेशक (मानव संसाधन) की उपस्थिति में कंपनी मुख्यालय में कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाई। इस अवसर पर सतर्कता और सत्यनिष्ठा का संदेश प्रसारित करने के उद्देश्य से सतर्कता रथ को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

मंगलवार को  संबीत सौरव नायक की अध्यक्षता में एक बिडर्स मीट (निविदादाताओं की बैठक) का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान उन्होंने उपस्थित प्रतिभागियों को सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाई। बैठक में एमसीएल के विभिन्न क्षेत्रों से आए निविदादाताओं ने अपने विचार एवं सुझाव किये और पारदर्शिता बढ़ाने तथा कार्यप्रणाली में सुधार लाने के लिए एमसीएल प्रबंधन द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। 

इस सप्ताहव्यापी कार्यक्रम के अंतर्गत एक साइक्लोथॉन का भी आयोजन किया गया, जिसमें कर्मचारियों एवं उनके परिवार के सदस्यों सहित लगभग 250 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। सतर्कता जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए सप्ताह के दौरान एमसीएल मुख्यालय तथा सभी परिचालन क्षेत्रों में विभिन्न गतिविधियों और जन-जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *