उत्तर मध्य रेलवे द्वारा PET परीक्षा-2026 के परीक्षार्थियों के लिए प्रयागराज-मैनपुरी अनारक्षित परीक्षा विशेष ट्रेन का संचालन

Spread the love

प्रयागराज । उत्तर मध्य रेलवे प्रशासन द्वारा PET परीक्षा-2026 के दौरान परीक्षार्थियों की संभावित भीड़ को ध्यान में रखते हुए और उन्हें अतिरिक्त यात्रा सुविधा प्रदान करने के लिए गाड़ी संख्या 01825/01826 प्रयागराज-मैनपुरी-प्रयागराज अनारक्षित परीक्षा विशेष ट्रेन का संचालन करने का निर्णय लिया गया है, जिसका विवरण निम्नवत है-
ट्रेन संचालन का विवरण:
• गाड़ी संख्या 01825 (प्रयागराज से मैनपुरी):दिनांक29.10.2026 एवं 31.10.2026को कुल 02 फेरे संचालित होगी।
• गाड़ी संख्या 01826 (मैनपुरी से प्रयागराज):दिनांक30.10.2026 एवं 01.11.2026को कुल 02 फेरे संचालित होगी।
• कोच संरचना: 15 कोच।
समय-सारणी एवं ठहराव:
गाड़ी संख्या 01825
(प्रयागराज – मैनपुरी) स्टेशन गाड़ी संख्या 01826
(मैनपुरी – प्रयागराज)
प्रस्थान 16:15 बजे प्रयागराज आगमन 04:30 बजे
17:00 – 17:02 बजे सिराथू 01:50 – 01:52 बजे
17:53 – 17:55 बजे फतेहपुर 00:30 – 00:32 बजे
19:05 – 19:10 बजे कानपुर सेंट्रल 23:10 – 23:15 बजे
19:58 – 20:00 बजे रूरा 21:20 – 21:22 बजे
20:30 – 20:32 बजे फफूंद 20:35 – 20:37 बजे
21:50 – 21:55 बजे इटावा 19:40 – 19:45 बजे
आगमन 23:45 बजे मैनपुरी प्रस्थान 18:15 बजे

परीक्षार्थीगण एवं संबंधित यात्री इस विशेष ट्रेन की सुविधा का लाभ उठाएं तथा यात्रा से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए रेलवे पूछताछ केंद्र या एनटीईएस (NTES) की मदद ले सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *