विशेष अभियान 6 के अंतर्गत एमसीएल में ई-वेस्ट प्रबंधन पर नुक्कड़ नाटक आयोजित

Spread the love

संबलपुर । विशेष अभियान 6 के अंतर्गत महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड (एमसीएल) द्वारा मुख्यालय कार्यलय में ई-वेस्ट प्रबंधन, इलेक्ट्रॉनिक कचरे के जिम्मेदार निपटान तथा इससे जुड़े पर्यावरणीय मुद्दों के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्रीमती रेखा पांडेय, निदेशक (मानव संसाधन) ने कार्यस्थल पर सतत एवं पर्यावरण-अनुकूल व्यवहार अपनाने तथा स्वच्छता एवं अपशिष्ट प्रबंधन संबंधी पहलों में सामूहिक सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु प्रोत्साहित किया।

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से इलेक्ट्रॉनिक कचरे के संग्रहण, वर्गीकरण एवं वैज्ञानिक तरीके से निपटान के लिए पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार व्यवहार अपनाने के महत्व को रेखांकित किया गया। रोचक  संवाद के माध्यम से इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के कम उपयोग, पुनः उपयोग एवं पुनर्चक्रण (Reduce, Reuse, Recycle) की आवश्यकता पर प्रकाश डाला गया। साथ ही, अनुपयोगी विद्युत एवं इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को अधिकृत ई-कचरा संग्रहण एवं पुनर्चक्रण प्रणालियों के माध्यम से निस्तारित करने का संदेश दिया गया।

यह नुक्कड़ नाटक विशेष अभियान 6 के अंतर्गत की गयी, जिसका आयोजन 2 अक्टूबर से 31 अक्टूबर, 2026 तक किया जा रहा है। इस वर्ष अभियान का विशेष जोर ई-वेस्ट प्रबंधन पर है। अभियान के माध्यम से “कम उपयोग, पुनः उपयोग एवं पुनर्चक्रण” का संदेश प्रसारित करते हुए कर्मचारियों एवं हितधारकों को स्वच्छ पर्यावरण और सतत भविष्य के निर्माण में योगदान देने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। कार्यक्रम में महाप्रबंधक (सिविल /सीएसआर) सहित अन्य विभागाध्यक्ष , अधिकारी एवं कर्मचारी गण उपस्थित रहे|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *