संबलपुर : महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड (एमसीएल) मुख्यालय में सोमवार को अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन के कार्यस्थल पर सुरक्षा एवं स्वास्थ्य दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अजीत कुमार बेहुरा, निदेशक (वित्त) ने मुख्यालय परिसर में सुरक्षा ध्वज फहराया एवं इस वर्ष की थीम “आइए एक स्वस्थ मनोसामाजिक कार्य वातावरण सुनिश्चित करें” के अनुरूप उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सुरक्षा शपथ दिलाई।

वहीं सुनील शर्मा, महाप्रबंधक (सुरक्षा एवं बचाव), ने बी. साईराम, अध्यक्ष, कोल इंडिया लिमिटेड तथा उदय अनंत काओले, अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक, एमसीएल के संदेशों का वाचन किया। अजीत कुमार बेहुरा ने सभा को संबोधित करते हुए सुरक्षा को जीवनशैली बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया और स्वास्थ्य एवं स्वच्छता को समान महत्व देने का आह्वान किया। उन्होंने कर्मचारियों के समग्र कल्याण और उत्पादकता के लिए एक स्वस्थ मनोसामाजिक कार्य वातावरण बनाए रखने के महत्व को भी रेखांकित किया।
