नारायणपुर बाज़ार-शकूरबस्ती-नारायणपुर बाज़ार विशेष ट्रेन अब करछना स्टेशन पर भी रुकेगी

Spread the love

प्रयागराज । उत्तर मध्य रेलवे प्रशासन द्वारा आम जनता की सार्वजनिक मांग को ध्यान में रखते हुए गाड़ी संख्या 04163/04164 नारायणपुर बाज़ार-शकूरबस्ती-नारायणपुर बाज़ार विशेष ट्रेन का करछना स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव प्रदान करने का निर्णय लिया गया है, इस ठहराव का विवरण एवं समय-सारणी इस प्रकार है :
ट्रेन संचालन की अवधि:
• गाड़ी संख्या 04163 (नारायणपुर बाज़ार से शकूरबस्ती):दिनांक31.10.2026 से 16.12.2026तक (प्रत्येक मंगलवार, बुधवार एवं शनिवार)।
• गाड़ी संख्या 04164 (शकूरबस्ती से नारायणपुर बाज़ार ):दिनांक30.10.2026 से 15.12.2026तक (प्रत्येक सोमवार, मंगलवार एवं शुक्रवार)।
करछना स्टेशन पर समय-सारणी:

क्रं. सं. गाड़ी संख्या कहाँ से – कहाँ तक अतिरिक्त ठहराव स्टेशन आगमन / प्रस्थान समय
1 04163 नारायणपुर बाज़ार-शकूरबस्ती करछना 20:03 / 20:05 बजे
2 04164 शकूरबस्ती-नारायणपुर बाज़ार करछना 09:58 / 10:00 बजे

पूर्व में जारी अधिसूचनाओं की अन्य सभी शर्तें व समय-सारणी यथावत रहेंगी। रेल प्रशासन यात्रियों से अनुरोध करता है कि यात्रा से पूर्व रेलगाड़ियों की अद्यतन जानकारी हेतु रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 अथवा NTES ऐप का उपयोग करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *