हाजीपुर: यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर दरभंगा और नई दिल्ली के मध्य चलने वाली गाड़ी सं. 12565/12566 दरभंगा-नई दिल्ली-दरभंगा बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस का समस्तीपुर मंडल के कर्पूरी ग्राम स्टेशन पर 02 मिनट का ठहराव प्रदान करने का निर्णय लिया गया है । गाड़ी सं. 12565 दरभंगा-नई दिल्ली बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस दिनांक 19.08.2026 से 09.41 बजे कर्पूरी ग्राम स्टेशन पर रुकते हुए और 09.43 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी । इसी तरह गाड़ी सं. 12566 नई दिल्ली-दरभंगा बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस दिनांक 20.08.2026 से 07.33 बजे कर्पूरी ग्राम स्टेशन पर रुकते हुए और 07.35 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी
गाड़ी सं. 12565/12566 बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस का कर्पूरी ग्राम स्टेशन पर ठहराव
