पटना। एनटीपीसी की ‘विकल्प’ पहल के तहत दिनांक 13 अगस्त 2026 को एग्जीबिशन रोड, पटना में राख आधारित भवन निर्माण सामग्री शोरूम का उद्घाटन किया गया। शोरूम का उद्घाटन रवीन्द्र कुमार, निदेशक (प्रचालन), एनटीपीसी के कर-कमलों द्वारा एल. के. बेहेरा, क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक (पूर्व-1), एनटीपीसी एवं सी. सत्य रामा कृष्ण, कार्यकारी निदेशक, एनटीपीसी बाढ़ की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया।
‘विकल्प’ पहल का उद्देश्य राख से निर्मित भवन निर्माण सामग्री के उपयोग को प्रोत्साहित करना तथा राख के प्रभावी एवं सतत प्रबंधन को बढ़ावा देना है। पटना में स्थापित इस शोरूम के माध्यम से राख आधारित विभिन्न भवन निर्माण सामग्रियों को प्रदर्शित किया गया है, जिससे निर्माण क्षेत्र से जुड़े लोगों एवं आमजन को इन सामग्रियों की उपयोगिता तथा पर्यावरण-अनुकूल विशेषताओं की जानकारी मिल सके।
