वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड कोयला उत्पादन, प्रेषण तथा ओबी निष्कासन का टारगेट पूर्ण करने के लिए प्रतिबद्ध – डॉ. हेमंत शरद पांडे
नागपुर/ वेस्टर्न कोल फील्ड्स लिमिटेड द्वारा कोल इंडिया के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में 28 नवंबर को भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक डॉ. हेमंत शरद पांडे तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक उदय कावले, खनिज अन्वेषण एवं परामर्श लिमिटेड के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक आई. डी. नारायण, कोल इण्डिया लिमिटेड के मुख्य सतर्कता अधिकारी बृजेश कुमार त्रिपाठी, निदेशक (वित्त एवं मानव संसाधन) बिक्रम घोष, निदेशक तकनीकी (संचालन) संदीप परांजपे, तकनीकी (संचालन/परियोजना एवं योजना) डॉ. अंजनी कुमार, इंडिपेंडेंट निदेशक, वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड नरेंद्र कुमार पांडेय मुख्य सतर्कता अधिकारी अजय मधुकर म्हेत्रे तथा संचालन समिति के सदस्य गण शिव कुमार यादव, शरद धांडे, आशीष मूर्ती, एस. एच. बेग, सी. जे. जोसफ एवं एस. आर गबाले, वेलफेयर बोर्ड, स्टैंडिंग कमिटी ऑफ सेफ्टी इन माइंस रमेश बल्लेवार, सेफ्टी बोर्ड तथा काउंसिल के सदस्य गण अतिथि के रूप में प्रमुखता से मंच पर उपस्थित थे।

मुख्य अतिथि वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक डॉ. हेमंत शरद पांडे ने अपने विस्तृत एवं प्रेरणादायी वक्तव्य में वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड की 52 वर्षों की उत्कृष्ट कार्य-परंपरा, संगठन की निरंतर प्रगति, गुणवत्ता एवं सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता तथा भावी चुनौतियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं यूनियन प्रतिनिधियों का आह्वान किया कि वे वेस्टर्न कोल फील्ड्स लिमिटेड को नए आयामों तक पहुँचाने के लिए इसी टीम भावना और समर्पण के साथ कार्य करते रहें। उन्होंने कहा कि वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड देश की कोयला आवश्यकताओं को पूर्ण करने में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। उन्होंने उत्पादन, ऑफ-टेक, पर्यावरण-अनुकूल खनन, श्रमिक कल्याण तथा डिजिटल नवाचार के क्षेत्र में वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए इस वर्ष के कोयला उत्पादन, प्रेषण तथा ओबी निष्कासन का टारगेट पूर्ण करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता पर बल दिया । उन्होंने सुरक्षा, पारदर्शिता, नवाचार और महिला सशक्तीकरण को भविष्य के लिए अनिवार्य बताया तथा इस दिशा में वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर कोल इंडिया के अध्यक्ष बी. साईं राम द्वारा भेजा गया सन्देश इलियास हुसैन शेख द्वारा पढ़ा गया।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक उदय कावले, खनिज अन्वेषण एवं परामर्श लिमिटेड के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक आई. डी. नारायण, कोल इण्डिया लिमिटेड के मुख्य सतर्कता अधिकारी बृजेश कुमार त्रिपाठी ने कोल इंडिया तथा वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड कर्मियों को 52 वें स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए अपने विचार साझा किए । इस अवसर पर निदेशक (वित्त एवं मानव संसाधन), वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड बिक्रम घोष ने अपने उद्बोधन में कहा कि वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड की पिछले 52 वर्षों की विकास यात्रा, उपलब्धियों और देश की ऊर्जा सुरक्षा में उसके योगदान को रेखांकित करते हुए सभी अतिथियों का स्वागत किया। इसके पूर्व संचालन समिति की ओर से शिव कुमार यादव ने अपनी बात रखी ।
समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों को पुरस्कार प्रदान किए गए। साथ ही, संगठन में अपनी सेवाओं से दीर्घकालीन एवं प्रभावशाली योगदान देने वाले वरिष्ठ अधिकारियों को “लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान इल्यास हुसैन शेख, महाप्रबंधक (उत्पादन), जयंत एम. अल्करी, महाप्रबंधक (सी.एम.सी.), ओ. वी. सुजीत सेन, महाप्रबंधक (सिविल), एस. आर. गबाले, महाप्रबंधक (जनसंपर्क), अक्शोय कुमार घोष, महाप्रबंधक (आई. ई. डी) तथा अजय कुमार सिन्हा, महाप्रबंधक (सामान्य प्रशासन) को प्रदान किया गया। वहीँ सर्वश्रेष्ठ क्षेत्रीय महाप्रबंधक का अवार्ड प्रशांत लोखंडे को दिया गया। सामाजिक कार्यों में सक्रिय भागीदारी के लिए श्रीमती रीना पांडे, अध्यक्षा, झंकार महिला मंडल, श्रीमती उन्नति दातार, अध्यक्ष, मेघा महिला मंडल, श्रीमती वसुधा प्रसाद, अध्यक्ष, सुरभि महिला मंडल, श्रीमती रेखा प्रसाद, अध्यक्ष, उज्जवला महिला मंडल तथा श्रीमती अंजुला मिश्रा अध्यक्ष सहेली महिला मंडल को विशेष सम्मान से सम्मानित किया गया । इसके अलावा कर्मियों एवं अधिकारियों को सर्वश्रेष्ठ उप क्षेत्रीय प्रबंधक, सर्वश्रेष्ठ ओपन कास्ट खान प्रबंधक, सर्वश्रेष्ठ भूमिगत खान प्रबंधक, रेल डिस्पैच में विशेष उपलब्धि, ब्रवेरी अवार्ड, अवार्ड फॉर फीमेल एम्प्लाइज, इंडिविजुअल एक्सीलेंस अवार्ड भी दिए गए । इस अवसर पर झंकार महिला मंडल की उपाध्यक्षाएँ, श्रीमती श्रुति परांजपे, श्रीमती किरण सिन्हा, श्रीमती सोनाली म्हेत्रे विशेष रूप से उपस्थित रही.
कार्यक्रम के दौरान खान सुरक्षा महानिदेशालय के खान सुरक्षा महानिदेशक आर. टी. मांडेकर द्वारा वर्चुअल मोड़ में “सेफ्टी संवाद पोर्टल एवं सभी वरिष्ठ उपस्थितों के हाथों “साइबर सिक्युरिटी मैग्जीन” तथा “तेजस रिफलेक्शन” पत्रिका का विमोचन किया गया तदुपरांत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ । कार्यक्रम में कोल इण्डिया लिमिटेड , वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड, महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड, सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड, नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड, साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के पूर्व अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक गण तथा निदेशाक गण की गरिमामयी उपस्थिति रही । इस दौरान वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के अधिकारी एवं कर्मचारी, वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के हित धारक तथा संविदाकार बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
