रेनू सागर पैराडाइज ऑडिटोरियम में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस संपन्न

Spread the love

अनपरा । रेनूसागर पैराडाइज ऑडिटोरियम में 21 जून को 11 वा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पतंजलि योगपीठ के योगाचार्य मनोज कुमार सिंह के देखरेख में कराया गया जिसमें रेनू सागर के कर्मचारियों के अलावा उनकी गृहणियां भी शामिल हुई । कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के बाद प्रारंभ किया गया जिसमें योग गुरु मनोज सिंह ने कर्मचारियों को कई प्रकार के योगासन तथा प्राणायाम करवाए , जिसमें भ्रामरी ,अनुलोम विलोम, मंडूकासन ,सूर्य नमस्कार, आदि महत्वपूर्ण रहा । इस अवसर पर यूनिट हेड आरपी सिंह  ने कहा की योग हमारे रोज के दिनचर्या में शामिल होना चाहिए तथा हर व्यक्ति को  योग करना चाहिए, योग से मन मस्तिष्क स्वस्थ रहता है तथा योग  से असाध्य से असाध्य रोग भी ठीक हो जाता है और योग से व्यक्ति में अनुशासन आता और आज के भौतिक युग में  तनाव से मुक्ति दिलाता  है।  इस अवसर पर दीशिता महिला मंडल की अध्यक्षा श्रीमती इंदू सिंह तथा बहुत सारी महिलाओं ने योग का फायदा उठाया । योग अभ्यास के बाद सभी लोगों के लिए पौष्टिक नाश्ते का भी व्यवस्था किया गया था।  इस अवसर पर मानव संसाधन प्रमुख शैलेश विक्रम सिंह, जगदीश पात्रा,विभु पात्रा, मानव संसाधन के आशीष कुमार पांडे,  सुधाकर अन्नामलाई , सुबोध दवे, मृदुल भारद्वाज, बृजेश सिंह  आदि काफी संख्या में लोग मौजूद  रहकर योग अभ्यास किया। कार्यक्रम का सफल संचालन नहुष त्रिपाठी द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *