जयनगर और लखनऊ तथा राजगीर और वाराणसी के मध्य परीक्षा स्पेशल ट्रेनों का परिचालन

Spread the love

हाजीपुर: ।रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा लेवल-1 के विभिन्न पदों हेतु कंप्यूटर आधारित परीक्षा फेज-। का 03.08.26 से 06.08.26 तक विभिन्न चरणों में आयोजित की जा रही है। इसी के मद्देनजर अभ्यर्थियों की सुविधा हेतु पूर्व मध्य रेल द्वारा जयनगर और लखनऊ तथा राजगीर और वाराणसी के मध्य 1-1 जोड़ी परीक्षा स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है –

  1. गाड़ी सं. 03203/03204 जयनगर-लखनऊ-जयनगर परीक्षा स्पेशल – गाड़ी सं. 03203 जयनगर-लखनऊ परीक्षा स्पेशल 04.08.26 को जयनगर से 15.00 बजे प्रस्थान कर 16.30 बजे दरभंगा, 17.30 बजे समस्तीपुर, 19.00 बजे मुजफ्फरपुर, 20.40 बजे बापूधाम मोतिहारी, 21.45 बजे बेतिया, 22.30 बजे नरकटियागंज रुकते हुए गोरखपुर, बस्ती, गोंडा के रास्ते अगले दिन 10.15 बजे लखनऊ पहुंचेगी । वापसी में गाड़ी सं. 03204 लखनऊ-जयनगर परीक्षा स्पेशल 05.08.26 को लखनऊ से 12.30 बजे खुलकर 23.15 बजे नरकटियागंज तथा अगले दिन 00.05 बजे बेतिया, 01.10 बजे बापूधाम मोतिहारी, 03.05 बजे मुजफ्फरपुर, 04.05 बजे समस्तीपुर, 05.30 बजे दरभंगा रुकते हुए 08.30 बजे जयनगर पहुंचेगी । इस स्पेशल में 12 कोच शयनयान श्रेणी के तथा 02 कोच एसएलआरडी के होंगे ।
  2. गाड़ी सं. 03205/03206 राजगीर-वाराणसी-राजगीर परीक्षा स्पेशल – गाड़ी सं. 03205 राजगीर-वाराणसी परीक्षा स्पेशल 04.08.26 को राजगीर से 18.30 बजे खुलकर 18.48 बजे नालंदा, 19.08 बजे बिहारशरीफ, 20.08 बजे बख्तियारपुर, 21.15 बजे पटना, 22.10 बजे आरा, 23.28 बजे बक्सर, अगले दिन 02.10 बजे डीडीयू रुकते हुए 03.15 बजे वाराणसी पहुंचेगी । वापसी में गाड़ी सं. 03206 वाराणसी-राजगीर परीक्षा स्पेशल दिनांक 05.08.2026 को वाराणसी से 19.00 बजे खुलकर 20.20 बजे डीडीयू, 21.30 बजे बक्सर, 22.33 बजे आरा, अगले दिन 00.10 बजे पटना, 01.20 बजे बख्तियारपुर, 02.08 बजे बिहार शरीफ, 02.30 बजे नालंदा रुकते हुए 05.00 बजे राजगीर पहुंचेगी । इस परीक्षा स्पेशल में 14 कोच शयनयान श्रेणी के तथा 02 कोच एसएलआरडी के होंगे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *