पंकज जी महाराज ने दिया आशीर्वाद
अहरौरा, मिर्जापुर। जय गुरुदेव धर्म प्रचारक संस्था मथुरा के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत पंकज जी महाराज द्वारा 108 दिवसीय जनजागरण यात्रा के 89 वे पड़ाव पर यात्रा मंगलवार को क्षेत्र के मदापुर गांव पहुंची जहां सत्संग के साथ ही नवापुर सारनाथ वाराणसी से आई नीतू मौर्य पुत्री राजकुमार मौर्य व फतेह गंज जौनपुर से गुरु प्रसाद मौर्य पुत्र लालमणि मौर्य सत्संग के पंडाल में ही सात फेरे लेकर एक दूसरे के हुए और पंकज जी महाराज ने दोनों को अपना आशीर्वाद दिया।
बता दें की सोमवार को अहरौरा डीह से सत्संग कार्यक्रम समाप्त कर जयगुरुदेव का काफिला मदापुर गांव पहुंचा था और वही शाम को लड़का लड़की दोनों की वैवाहिक रस्म पूरी की गई।
मंगलवार को दिन में पंकज जी महाराज ने लोगो को शाकाहार अपनाने के लिए प्रेरित करते हुए अपना प्रवचन दिया।
