भारतीय प्रगतिशील महिला समिति ने वृद्धाश्रम में वितरित किए ऊनी टोपी-मोजे

Spread the love

दुद्धी,सोनभद्र। बदलते मौसम के साथ बढ़ रही ठंड को देखते हुए भारतीय प्रगतिशील महिला समिति की ओर से बुधवार को दुद्धी नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नंबर तीन स्थित परख संस्था द्वारा संचालित वृद्धाश्रम में बुजुर्गों को ऊनी टोपी और मोजे वितरित किए गए। समिति की अध्यक्ष ममता मौर्य के नेतृत्व में पहुंचे पदाधिकारियों ने वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्ग महिला एवं पुरुषों को ठंड से बचाव के लिए गर्म टोपी और मोजे प्रदान किए। इस दौरान बुजुर्गों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली। कार्यक्रम में वृद्धाश्रम की संचालिका सविता सिंह, नगर पंचायत दुद्धी के स्वच्छता मिशन ब्रांड एंबेसडर जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी, समिति की सचिव प्रियंका यादव, उपाध्यक्ष विजयंती कुशवाहा एवं सामाजिक कार्यकर्ता भोलानाथ कुशवाहा मौजूद रहे। वहीं परख संस्था की ओर से वीर सिंह, बरखा जायसवाल और दुर्गा कुमारी ने सहयोग किया। इस अवसर पर सुष्मतिया, कबलस, जयकुंवर, सुनैना, तीजिया, सोनिया, धनरजिया, फुलबसी, सोनमती, रामदसिया, जगमतिया सहित भगवान दास, सुदामा, बाबूलाल, रामदुलारे, विनेश्वर, नारायण, रामधनी और रामस्वरूप समेत दर्जनों बुजुर्गों को टोपी-मोजे वितरित किए गए। वृद्धाश्रम की संचालिका सविता सिंह ने समिति के पदाधिकारियों एवं उपस्थित अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *