पुजारी की सुरक्षा के लिए बनाई गई अस्थायी चौकी 2 दरोगा 8 सिपाही लगाए गए
अहरौरा, मिर्जापुर। क्षेत्र के बरही गांव में 18 नवंबर से लगने वाला बेचूबीर का भूत प्रेत निवारण संबंधी अंतरप्रांतीय मेला बुधवार से शुरू हो जाएगा।
मेले को सकुशल संपन्न कराने के लिए अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन राजकुमार मीना के नेतृत्व में लगभग 200 पुलिस कर्मी लगाएं गए हैं और मेला प्रभारी सब इंस्पेक्टर संजय सिंह प्रथम को बनाया गया है।
सुरक्षा की दृष्टि से पूरे मेला क्षेत्र को एक जोन दो सेक्टर में विभाजित किया गया है।
थाना प्रभारी अजय कुमार मिश्रा ने बताया मेला क्षेत्र को एक जोन दो सेक्टर में विभाजित कर 40 सब इंस्पेक्टर,125 कास्टेबल ,2 मेस, वायरलेश सेट, खोया पाया केन्द्र सहित सुरक्षा के पूरे उपाय किए गए हैं।
यातायात व्यवस्था के लिए रास्ते में यातायात पुलिस सहित चिन्हित स्थानों पर एक सब इंस्पेक्टर और कास्टेबल तैनात रहेगे। मोबाइल टीम पूरे मेला क्षेत्र का चक्रमण करती रहेगी।
थाना प्रभारी ने बताया की बेचूबीर बाबा के पुजारी ब्रजभूषण यादव की सुरक्षा के लिए एक अस्थाई चौकी बनाई गई है जो चौरी के पास पुजारी की सुरक्षा करेगी जिसमें 2 दरोगा 8 सिपाही हर वक्त मुस्तैद रहेंगे।
सी सी टी वी कैमरे की निगरानी में रहेगा मेला
मेला स्थल पर सी सी टी वी कैमरे बनाए जाएंगे और पूरा मेला क्षेत्र तीसरी आंख की निगरानी में रहेगा बेचूबीर बाबा की चौरी के पास लगे पंडाल में कंट्रोल रूम बनाकर सी सी टी वी से निगरानी की जाएगी।
मेला क्षेत्र में पहुंचे हजारों दुकानदार
बेचूबीर मेला शुरू होने के एक दिन पूर्व ही हजारों दुकान मेला स्थल पर पहुंच कर अपनी अपनी दुकानों की जगह चिन्हित कर अपनी दुकानों को सजा दिया है।
इसके साथ ही पुजारी सहित मेला व्यवस्थापक का परिवार और कर्मचारी भी मेला स्थल पर पहुंच गए हैं।
