18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं का मतदाता सूची में नाम दर्ज कराएं – जिलाधिकारी

Spread the love

 पंजीकरण में लापरवाही पर प्राचार्यों को नोटिस, कोई भी पात्र छात्र-छात्रा मतदाता बनने से न रहे वंचित

सोनभद्र। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान-2027 के तहत युवा मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में शामिल कराने को लेकर जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी चर्चित गौड़ ने सख्त रुख अपनाया है। बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद के महाविद्यालयों के प्राचार्यों के साथ बैठक कर उन्होंने 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके सभी युवाओं का मतदाता पंजीकरण सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि युवा मतदाताओं को लोकतांत्रिक प्रक्रिया से जोड़ने में महाविद्यालयों की अहम भूमिका है। सभी प्राचार्य अपने संस्थानों में पात्र छात्र-छात्राओं को चिह्नित कर मतदाता पंजीकरण के प्रति जागरूक करें और निर्धारित प्रक्रिया के तहत उनका नाम मतदाता सूची में दर्ज कराएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि कोई भी पात्र छात्र-छात्रा अपने मताधिकार से वंचित नहीं रहना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *