दुद्धी (सोनभद्र)। कस्बे से सटे मल्देवा गांव स्थित महारानी दुर्गावती स्मारक स्थल पर सोमवार, 5 अक्टूबर को महारानी दुर्गावती जयंती मनाई जाएगी। कार्यक्रम सुबह 11 बजे से शुरू होगा। अखिल भारतीय आदिवासी महासंघ के जिलाध्यक्ष फौदार सिंह परस्ते ने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी जयंती समारोह गोंडी रीति-रिवाज एवं परंपराओं के अनुसार आयोजित किया जाएगा। इस दौरान महारानी दुर्गावती के शौर्य, संघर्ष और समाज के लिए उनके योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की।
5 अक्टूबर को मनाई जाएगी महारानी दुर्गावती जयंती
