अपर जनपद न्यायाधीश विकास वर्मा ने जिला कारागार वाराणसी का किया निरीक्षण

Spread the love

चन्दौली । अपर जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चन्दौली के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चन्दौली के पूर्णकालिक सचिव  विकास

वर्मा द्वारा जिला कारागार वाराणसी का निरीक्षण किया गया। जिसमें जेल अधीक्षक सौरभ श्रीवास्तव, डिप्टी जेलर नीरज कुमार दूबे, डिप्टी चीफ लीगल एड डिफेंस काउन्सिल मिथिलेश सिंह एवं असिस्टेंट लीगल एड डिफेंस काउन्सिल प्रीति त्रिपाठी उपस्थित रहीं।

सचिव द्वारा महिला एवं पुरूष बैरकों का निरीक्षण किया गया। जेल अस्पताल में बन्दियों के इलाज तथा दवाईयों का भी निरीक्षण किया गया।उन्होंने चिकित्सकों को निर्देश दिया गया कि बंदी मरीजों को समय पर दवा दी जाए। सचिव द्वारा पाकशाला में भोजन के गुणवत्ता व स्वच्छता पर ध्यान देने के निर्देश दिये गये। जेल में निरूद्ध महिला बन्दियों की समस्याओं के बारे में भी जाना तथा उनके साथ रह रहे बच्चों के शिक्षा की भी जानकारी ली,साथ ही बंदियों को फ्री लीगल एडवाईजरी के बारे में जानकारियां दी गई।उन्होंने लीगल एंड डिफेंस काउन्सिल

को निर्देशित किया कि जिन बंदियों की जमानत सक्षम न्यायालय से खारिज हो चुकी है उन बंदियों को चिन्हित करें तथा उनकी जमानत हेतु उच्च न्यायालय में प्रार्थना पत्र

दाखिल करें।उन्होने जेलर को निर्देश दिया कि कानूनी सहायता लेने के इच्छुक बंदियों की

सूची जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को उपलब्ध कराएं। ताकि ऐसे लोगो को कानूनी

सहायता दी जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *