एनटीपीसी सीपत में हर्षोल्लास से मना स्वतंत्रता दिवस

Spread the love

सीपत। एनटीपीसी सीपत में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह डॉ. भीमराव अंबेडकर खेल परिसर में उत्साह एवं देशभक्ति के साथ मनाया गया। मुख्य अतिथि एवं परियोजना प्रमुख  स्वपन कुमार मंडल ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद राष्ट्रगान हुआ तथा सीआईएसएफ, डीजीआर और बाल भारती पब्लिक स्कूल की परेड का निरीक्षण किया गया। अपने संबोधन में श्री मंडल ने कहा कि एनटीपीसी वर्ष 1975 से देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने बताया कि वित्त वर्ष 2025-26 में एनटीपीसी सीपत ने करीब 21,500 मिलियन यूनिट विद्युत उत्पादन किया।

समारोह में बाल भारती पब्लिक स्कूल, बाल भवन, टाइनी ब्लॉसम प्ले स्कूल एवं दिशा केंद्र के बच्चों ने देशभक्ति से प्रेरित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को विभिन्न पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। वहीं परियोजना प्रभावित गांवों के विद्यालयों के 50 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को ‘उत्कर्ष छात्रवृत्ति’ प्रदान की गई। इस अवसर पर डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर वरिष्ठ अधिकारियों ने माल्यार्पण किया। साथ ही ऊर्जा भवन के समक्ष 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे का लोकार्पण किया गया। सर्विस बिल्डिंग स्टेज-1 में भी ध्वजारोहण हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *