सोलापुर। एनटीपीसी सोलापुर में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम स्टेडियम में आयोजित मुख्य समारोह में परियोजना प्रमुख मोहन वट्टेक्कट ने ध्वजारोहण कर सभी को राष्ट्र की प्रगति में योगदान देने का संदेश दिया। समारोह में कर्मचारियों, सीआईएसएफ जवानों, सृजना महिला मंडल की सदस्यों, छात्र-छात्राओं एवं टाउनशिप निवासियों ने भाग लिया। बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और सीआईएसएफ का मॉक ड्रिल मुख्य आकर्षण रहे। विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों, बच्चों एवं सीआईएसएफ जवानों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। पूरे परिसर में देशभक्ति गीतों और तिरंगे की छटा ने स्वतंत्रता दिवस के उत्साह को और बढ़ा दिया।
देशभक्ति के रंग में रंगा एनटीपीसी सोलापुर का स्वतंत्रता दिवस
