प्रयागराज। रोटरी क्लब ऑफ इलाहाबाद अरिहंत द्वारा नारी शक्ति से संबंधित विषय पर आयोजित ‘वतन की उड़ान’ निबंध प्रतियोगिता के विजेता विद्यार्थियों का पुरस्कार वितरण समारोह मंगलवार इलाहाबाद इंटर कॉलेज, प्रयागराज में आयोजित किया गया प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार, प्रमाण-पत्र एवं स्मृति-चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया। मुस्कान ने प्रथम, दिव्यांशी प्रजापति ने द्वितीय तथा यशी त्रिपाठी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त रिधिमा यादव, सालिया खातून, अनुशिका शर्मा एवं अलंकृता श्रीवास्तव को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए गए। इस अवसर पर क्लब फाउंडर रो० शशांक जैन, चार्टर प्रेसिडेंट रो० डॉ. कीर्ति अग्रवाल, सचिव रो० प्रीति जैन एवं वाइस प्रेसिडेंट रो० अंकित अग्रवाल सहित विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ अनन्त कुमार गुप्ता, रूबी अग्रवाल तथा सम्मानित शिक्षक शिक्षिकाएं,छात्र छात्राएं उपस्थित रहे। चार्टर प्रेसिडेंट रो० डॉ. कीर्ति अग्रवाल ने कहा कि“विद्यार्थियों की प्रतिभा को मंच प्रदान करना और उन्हें अपनी सोच एवं विचारों को अभिव्यक्त करने के लिए प्रोत्साहित करना इस आयोजन का प्रमुख उद्देश्य है ‘वतन की उड़ान’ जैसे आयोजन बच्चों में आत्मविश्वास के साथ-साथ समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी की भावना भी विकसित करते हैं।
प्रधानाचार्य डॉ अनन्त कुमार गुप्ता ने सभी का अभिनंदन किया तथा अपने उद्बोधन में आपने कहा कि “विद्यार्थियों के लिए इस प्रकार की प्रतियोगिताएं उनके सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं निबंध लेखन के माध्यम से बच्चों को अपने विचारों को व्यवस्थित और प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने का अवसर मिलता है आपने रोटरी क्लब इलाहाबाद अरिहंत के इस प्रयास की सराहना किया। इस अवसर पर पुरस्कार प्राप्त विद्यार्थियों ने भी अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि प्रतियोगिता में भाग लेने और सम्मान प्राप्त करने से उनका आत्मविश्वास बढ़ा है ऐसे आयोजनों से उन्हें अपनी प्रतिभा को पहचानने और आगे बेहतर करने की प्रेरणा मिलती है। कार्यक्रम के अंत में अंकित अग्रवाल उपाध्यक्ष रोटरी इलाहाबाद अतिथियों ने सभी विजेता विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए सभी के प्रति आभार प्रकट किया।
