धान की नर्सरी डालने के लिए 25 जून से जरगो प्रणाली की खुलेगी नहरें

Spread the love

 अहरौरा, मिर्जापुर / किसान कल्याण समिति की बैठक शुक्रवार को समिति के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद शास्त्री की अध्यक्षता में इमलिया चट्टी क्षैत्र के अतरौली डाकबंगला पर  संपन्न हुई बैठक में निर्णय लिया गया अगर बरसात नही हुई तो धान की नर्सरी डालने के लिए पच्चीस जून से जरगो मेन कैनाल को खोला जाएगा। बैठक में किसान कल्याण समिति के महामंत्री हरिशंकर सिंह ने बताया कि  पिछले वर्ष 20 जून 2024 को बॉंध का पंसाल 289:00 फ़िट था और  आज 298:01 फ़िट पंसाल है जो विगत वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष बाध में 9:01 फिट पानी अधिक है।

बैठक में ख़रीफ़ (धान) की अच्छी पैदावार के लिए नहरों की  रख-रखाव पर विचार विमर्श हुआ और नहर संचालन से पूर्व कमाण्ड के विभिन्न  नहरों के टुट-फूट को चिन्हित किया गया और उसे  ठीक करने के लिए सिंचाई विभाग से कहा गया।

    निर्णय लिया गया की बरसात न होने पर धान की नर्सरी डालने के लिए 25 जून से नहरे खोली जाएंगी तथा  रोपाई हेतु 15 जुलाई से कमाण्ड की समस्त नहरों को खोला जायेगा।  बैठक का संचालन  हरिशंकर सिंह पटेल ने किया। बैठक में  कार्यवाहक अध्यक्ष बजरंगबली कुशवाहा, चौधरी रमेश सिंह, कंचन सिंह फ़ौजी, अवर अभियंता अजीत पटेल,संदीप यादव सहित अन्य किसान उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *