आलापुर, अम्बेडकर नगर। नौजवान भारत सभा द्वारा आज सिंघलपट्टी बाजार में निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया कैम्प में नेत्र चिकित्सक डा० मयंक पांडेय और उनकी टीम द्वारा लोगों की आंखों की जांच की गई एवं नि: शुल्क दवा एवं चिकित्सीय परामर्श दिया गया। शिविर के दौरान डॉ० विनीत कुमार ने बताया कि आंखों में कोई भी बीमारी या समस्या होने पर तुरंत योग्य नेत्र रोग विशेषज्ञ से जांच कराना सबसे सुरक्षित है क्योंकि आंखों की कई गंभीर बीमारियां शुरुआती चरण में बिना दर्द के बढ़ सकती हैं।अचानक धुंधला दिखना, दृष्टि कम होना, दोहरी छवि दिखना या साइड से दिखना कम होना आंखों के सामने अचानक काले धब्बे/फ्लोटर्स बढ़ना या रोशनी की चमक/टूटते तारे जैसा दिखना (यह रेटिना की समस्या का संकेत हो सकता है)।आंख मे हल्की जलन, खुजली या पानी आने जैसे लक्षण अक्सर मामूली हो सकते हैं, लेकिन कुछ दिनों में ठीक न हों तो डॉक्टर को दिखाएं बिना सलाह के दवा न डालें।
इस दौरान आसपास के कई गांवों से 103 लोग इस कैम्प में शामिल हुए इस दौरान सैकड़ों लोगों के आंख की जांच की गई एवं जरूरतमन्द मरीजों को निःशुल्क दवाइयाँ वितरित की गईं।नेत्र जांच के दौरान लगभग 36 लोगों को मोतियाबिंद की शिकायत मिली सभी मरीजो जांच की गई और उन्हें आगे के इलाज के बारे में जानकारी दी गई। इसके अलावा आंखों में जलन, पानी आना, धुंधला दिखना, दूर व पास का न दिखना जैसी समस्याओं की भी जांच की गई। नौजवान भारत सभा के मित्रसेन ने बताया कि मेडिकल कैम्प के जरिए ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की गम्भीर तस्वीर खुलकर सामने आयी जांच के दौरान पता चला कि इलाके में आंख की समस्यां से बडे़ पैमाने पर लोगो को समस्या हैं। कैम्प का उद्देश्य केवल इलाज उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना इलाके में इस तरीके से आगे भी कैंप लगवाएं जाएंगे जिससे लोगों को सहूलियत मिल सके। इस दौरान डा० विनीत कुमार,डॉ० रिद्धि ,डा०सिद्धि ,डा०वीरेंद्र कुमार,रामधनी ,बिन्द्रेश,शिवासरे, संदीप यादव,राजकुमार,, हीरालाल ,सहित सैकड़ों मरीज मौजूद रहें।
