अज्ञात वाहन की चपेट मे आने से बाइक सवार महिला की मौत, चालक गंभीर 

Spread the love

घटना अहरौरा इमलिया चट्टी रोड पर स्थित  बभनी गांव के पास की 

अहरौरा, मिर्जापुर / अहरौरा थाना क्षेत्र के इमलिया चट्टी चौकी अन्तर्गत अहरौरा जमुई रोड पर स्थित बभनी गांव के पास शुक्रवार को दोपहर लगभग दो बजे अज्ञात वाहन की ने मोटरसाइकिल में पीछे से धक्का मार दिया जिससे बाइक सवार महिला की मौत हो गई और बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। चौकी प्रभारी अभिषेक सिंह ने बताया की चुनार थाना क्षेत्र के सिलौडी गांव निवासी 42 वर्षीय चंद्रतारा देवी पत्नी शेखअली बाइक से जमुई से अहरौरा की तरफ आ रही थी बाइक 20 वर्षीय समीर पुत्र सुल्तान चला रहा था जो उनके परिवार का ही है। बताया जाता हैं की अहरौरा जमुई रोड पर स्थित बभनी गांव के सामने पीछे से आ रही तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक मे पीछे से जोरदार धक्का मार दिया जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलो को इलाज के लिए लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चेचरी मोड़ चुनार ले गई जहां चिकित्सक ने महिला चंद्रतारा को मृत घोषित कर दिया। वही बाइक चालक समीर को प्राथमिक उपचार के बाद ट्रामा सेन्टर रेफर कर दिया गया। चौकी प्रभारी ने बताया की शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण को भेज दिया गया और अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *