-पुलिसकर्मियों, परिजनों और आमजन को मिली निःशुल्क नेत्र परीक्षण व चिकित्सा परामर्श की सुविधा
सोनभद्र। यातायात जागरूकता माह के तहत पुलिस लाइन चुर्क में निःशुल्क नेत्र एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में आयोजित शिविर का शुभारंभ अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रुणवाल ने फीता काटकर किया।
शिविर में पुलिसकर्मियों, उनके परिवारजनों और आम नागरिकों को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सकीय परामर्श की सुविधा उपलब्ध कराई गई। उप चिकित्साधिकारी सुमन जायसवाल और उनकी चिकित्सकीय टीम ने लोगों की आंखों की जांच करने के साथ सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण किया तथा आवश्यक परामर्श दिया।
