खुले आसमान में गुजारेंगे रात
अहरौरा, मिर्जापुर। क्षेत्र के बरही गांव में लगने वाला बेचूबीर बाबा का तीन दिवसीय मेला बुधवार से शुरू हो गया मेला के पहले दिन लगभग एक लाख से अधिक श्रद्धालु मेला स्थल पर पहुंचे जो खुले आसमान इस ठंड में रात गुजारेंगे। वही पहले दिन बेचूबीर बाबा की चौरी पर मत्था टेकने वालो का तांता लगा रहा। चौरी के सामने हजारों भूत प्रेत से पीड़ित लोग खेलते हबुवाते नजर आए।
भूत प्रेत निवारण और महिलाओं की सुनी गोंद भरने के लिए चर्चित इस मेले में उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों गाजीपुर, आजमगढ़, बलिया, सोनभद्र, वाराणसी, सहित बिहार के कई जनपदों से भारी संख्या में भूत प्रेत से पीड़ित और अपनी सुनी गोंद भरने के लिए लोग आए हैं। चौरी के सामने कई महिलाओं को गोंद में बच्चा लेकर मत्था टेकते देखा गया। बेचूबीर बाबा के पुजारी ब्रजभूषण यादव पीड़ित लोगों की समस्याओं का समाधान करते नजर आए।
भक्सी नदी पर स्नान करने वालो की लगी रही भीड़
बेचूबीर बाबा की चौरी से तीन किलोमीटर पहले स्थित भक्सी नदी बाबा का दर्शन करने के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं को स्नान करने और वहां अपना भींगा कपड़ा छोड़ने वालो का तांता लगा रहा। मान्यता है की बेचूबीर बाबा की चौरी पर जाकर मत्था टेकने के पूर्व पीड़ित लोग भक्सी नदी में स्नान कर अपना भींगा वस्त्र वही छोड़ देते हैं ।
एसडीएम ने मेला क्षेत्र का किया निरीक्षण
उपजिलाधिकारी चुनार अनेग सिंह व थाना प्रभारी अजय कुमार मिश्रा ने मेला क्षेत्र का चक्रमण कर स्थितियों का जायजा लिया और मेला ड्यूटी में लगे सुरक्षा कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिया।
