Blog

LUCKNOW

एनआरएचक्यू की एंकरिंग एवं पब्लिक स्पीकिंग कार्यशाला का एनटीपीसी दादरी में समापन

लखनऊ एनटीपीसी उत्तरी क्षेत्र मुख्यालय (एनआरएचक्यू),लखनऊ द्वारा उत्तरी क्षेत्र की परियोजनाओं के विद्यार्थियों हेतु एंकरिंग एवं पब्लिक स्पीकिंग कार्यशालाओं की एक श्रृंखला का आयोजन एनटीपीसी ऊंचाहार, रिहंद एवं दादरी में किया गया इस पहल में उत्तरी क्षेत्र की विभिन्न परियोजनाओं के 90 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया कार्यशालाओं का आयोजन एनटीपीसी ऊंचाहार में 30से31 अक्टूबर 2025 को, इसके पश्चात एनटीपीसी रिहंद में 3से4 नवंबर 2025 को किया गया कार्यशाला श्रृंखला का समापन एनटीपीसी दादरी में 15–16 जनवरी 2026 को हुआ।एनटीपीसी दादरी में आयोजित समापन समारोह में एस. एन. पाणिग्रही,मुख्य महाप्रबंधक(मानव संसाधन)मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अपने संबोधन में उन्होंने विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, संचार कौशल एवं सृजनात्मकता के विकास हेतु पब्लिक स्पीकिंग के महत्व पर प्रकाश डाला। इस कार्यक्रम में राहुल शर्मा, अपर महाप्रबंधक (मानव संसाधन) एवं अमित कुमार बेहेरा,उप महाप्रबंधक (कॉरपोरेट कम्युनिकेशन)भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समन्वय राधिका गुप्ता, वरिष्ठ प्रबंधक (मानव संसाधन),एनटीपीसी दादरी द्वारा किया गया। कार्यशाला सत्र द लीड नेविगेटर्स द्वारा संचालित किए गए,जिनमें उच्चारण, भाव-प्रस्तुति एवं स्वर-संयोजन पर व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।

NEW DELHI

एनटीपीसी लिमिटेड को टॉप एम्प्लॉयर्स इंस्टीट्यूट द्वारा 2026 के लिए भारत में टॉप एम्प्लॉयर के रूप में मान्यता दी गई 

दिल्ली, । 2026 के टॉप एम्प्लॉयर्स की घोषणा कर दी गई है और NTPC लिमिटेड को टॉप एम्प्लॉयर्स इंस्टीट्यूट द्वारा…

SONBHADRAUTTAR PRADESH

एनटीपीसी सिंगरौली में 17-18 जनवरी को ‘आनंद मेला’

केंद्रीय विद्यालय ग्राउंड में होगा भव्य आयोजन, मनोरंजक गेम्स स्टॉल व विविध मॉडल-प्रदर्शनी रहेंगे आकर्षण शक्तिनगर।वनिता समाज, शक्तिनगर के तत्वावधान…

SINGRAULI

हिंडाल्को महान में धूमधाम से मकर संक्रांति का उत्सव, कार्यस्थल से कॉलोनी तक छाई

सिंगरौली।हिंडाल्को महान में मकर संक्रांति का पर्व इस वर्ष पारंपरिक रंगों व उत्साह के साथ मनाया गया। कॉलोनी में कर्मचारियों…

ANPARA

सड़क सुरक्षा माह एम.ई.आई.एल. अनपरा कर्मियों को दिलायी गई शपथ

अनपरा।एम०ई०आई०एल० अनपरा एनर्जी लि० में सड़क सुरक्षा की जागरूकता के लिए शुक्रवार से राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह प्रारम्भ किया गया।…

MADHYA PRADESHSINGRAULISONBHADRA

डिजिटाइजेशन की दिशा में ऐतिहासिक पहल : एनटीपीसी विंध्याचल ने ‘स्वीकृति’ प्रणाली का पायलट शुभारंभ किया

सोनभद्र, सिंगरौली। डिजिटाइजेशन में अपनी अग्रणी भूमिका को सुदृढ़ करते हुए एनटीपीसी विंध्याचल ने इन-हाउस विकसित ऑनलाइन प्रोटेक्शन/परमीसिव बायपास मैनेजमेंट…

CHHATTISGRAHRAIPUR

समर्थन मूल्य पर धान खरीदी में अनियमितता, 38 कर्मचारियों पर हुई कार्रवाई

*31 कर्मचारी निलंबित, तीन पर एफआईआर, एक की सेवा समाप्ति* रायपुर,/राज्य में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में समर्थन मूल्य पर…

CHHATTISGRAHRAIPUR

रायपुर साहित्य उत्सव के प्रत्येक सत्र के बेहतर संचालन के लिए नियुक्त होंगे लायज़निंग अधिकारी

*रायपुर साहित्य उत्सव की तैयारियों को लेकर संवाद ऑडिटोरियम में बैठक आयोजित* *23 से 25 जनवरी तक होने वाले आयोजन…