हिंडालको महान में वृक्षारोपण केवल एक अभियान नहीं, बल्कि हमारी कार्य संस्कृति और भविष्य के प्रति हमारी जिम्मेदारी का प्रतीक – लिनु पंचमन
सिंगरौली। पर्यावरण संरक्षण एवं सतत विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को और सशक्त करते हुए हिंडालको महान ने मेगा प्लांटेशन अभियान के चौथे चरण के अंतर्गत डी.एम. प्लांट क्षेत्र में वृहद पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया। ऑपरेशन हेड सुदीप्ता नायक की पहल एवं नेतृत्व में आयोजित इस अभियान के दौरान लगभग 300 विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया, जिससे इकाई के ग्रीन बेल्ट विस्तार को नई गति मिली। कार्यक्रम में इकाई प्रमुख लिनु पंचमन, पावर प्लांट हेड प्रांजल पाठक, मैकेनिकल हेड आदर्श, जनसंपर्क एवं सीएसआर प्रमुख संजय सिंह सहित वरिष्ठ प्रबंधन, विभागाध्यक्षों एवं युवा इंजीनियरों ने उत्साहपूर्वक पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी सहभागिता दर्ज कराई।
इस अवसर पर इकाई प्रमुख लिनु पंचमन ने कहा कि, “सतत औद्योगिक विकास का आधार पर्यावरण संरक्षण है। हिंडालको महान में वृक्षारोपण केवल एक अभियान नहीं, बल्कि हमारी कार्य संस्कृति और भविष्य के प्रति हमारी जिम्मेदारी का प्रतीक है। आज लगाया गया प्रत्येक पौधा आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ वातावरण, बेहतर जैव विविधता और स्वस्थ जीवन की मजबूत नींव बनेगा। हमारा लक्ष्य उत्पादन और पर्यावरण संरक्षण को समान प्राथमिकता देते हुए एक हरित एवं जिम्मेदार औद्योगिक मॉडल स्थापित करना है।”
पावर प्लांट हेड प्रांजल पाठक ने कहा कि, “डी.एम. प्लांट जैसे औद्योगिक क्षेत्र में हरित आवरण का विस्तार पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। अधिक से अधिक पौधे लगाने से वायु गुणवत्ता में सुधार होगा, तापमान नियंत्रण में सहायता मिलेगी तथा कार्यस्थल का वातावरण अधिक स्वच्छ एवं अनुकूल बनेगा। हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है कि लगाए गए पौधों का संरक्षण भी उतनी ही गंभीरता से करें, ताकि यह अभियान आने वाले वर्षों में स्थायी परिणाम दे सके।”
कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण विभाग की योजनाबद्ध कार्यप्रणाली एवं समन्वित प्रयासों की विशेष सराहना की गई। विभाग द्वारा पौधों की उपयुक्त प्रजातियों का चयन, रोपण स्थलों की वैज्ञानिक पहचान तथा उनके संरक्षण की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई, जिससे अभियान की दीर्घकालिक सफलता सुनिश्चित होगी। इस अवसर पर पर्चेज हेड राम जतन गुप्ता, मानव संसाधन विभाग से प्रणव सोनी, पर्यावरण विभाग प्रमुख मनोज तिवारी, आईटी विभाग प्रमुख अभिषेक उर्मालिया, कास्ट हाउस प्रमुख निर्दोष प्रसाद,आशीष दूबे, चंद्र शेखर शाहू,राजकुमार ,दीपक सोनी,राधे श्याम शुक्ला, राजन सौम्या,प्रिया अरविंद शाह, अनिल सिंह,मनोज पांडेय, विनोद कुशवाहा, तथा उद्यानिकी विभाग से रमेश मोबालिया सहित विभिन्न विभागों के प्रमुखों एवं युवा इंजीनियरों ने पौधारोपण कर अभियान को सफल बनाया।
ऑपरेशन हेड सुदीप्ता नायक के नेतृत्व में आयोजित यह अभियान इस बात का प्रमाण है कि हिंडालको महान में औद्योगिक विकास और पर्यावरण संरक्षण साथ-साथ आगे बढ़ रहे हैं। मेगा प्लांटेशन अभियान का यह चौथा चरण इकाई की हरित सोच, जिम्मेदार नेतृत्व और सतत विकास के प्रति उसकी दीर्घकालिक प्रतिबद्धता को सशक्त रूप से प्रदर्शित करता है।
