जनपद के समस्त ईआरओ एवं एईआरओ के साथ बैठक आयोजित

Spread the love

सोनभद्र। जिलाधिकारी / जिला निर्वाचन अधिकारी चर्चित गौड़ की अध्यक्षता में मंगलवार को जूम एप के माध्यम से जनपद के समस्त ईआरओ एवं एईआरओ के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि दिनांक 24 अक्टूबर, 2026 को राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ आयोजित बैठक में मतदाता सूची में डुप्लीकेट नामों तथा मतदान केंद्रों/मतदेय स्थलों के संबंध में प्राप्त आपत्तियों एवं शिकायतों की जांच की जाए।
 उन्होंने कहा कि डुप्लीकेट नामों की जांच की कार्रवाई दिनांक 28 अक्टूबर, 2026 को अपराह्न तक पूर्ण कर जांच रिपोर्ट जिला निर्वाचन कार्यालय को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने मतदान केंद्रों एवं मतदेय स्थलों के संबंध में प्राप्त आपत्तियों एवं शिकायतों की भी जांच कर निर्धारित समय-सीमा के भीतर रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि निर्वाचन संबंधी कार्यों में पारदर्शिता एवं मतदाता सूची की शुद्धता सुनिश्चित करते हुए प्राप्त आपत्तियों का नियमानुसार समयबद्ध निस्तारण किया जाए। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी वागीश कुमार शुक्ला एवं सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी जगरूप पटेल उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *