चन्दौली। कलेक्ट्रेट परिसर में स्थापित ईवीएम डेमोन्स्ट्रेशन सेंटर का आज जिलाधिकारी शैलेष कुमार ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए आमजन से मतदान प्रक्रिया के प्रति जागरूक होने की अपील की। जिलाधिकारी ने कहा कि नागरिक इन केंद्रों पर आकर ईवीएम (EVM) के संचालन और वोट डालने की पूरी प्रक्रिया को प्रत्यक्ष रूप से समझ सकते हैं। उन्होंने जानकारी दी कि कलेक्ट्रेट के साथ-साथ आज से जिले के सभी तहसील मुख्यालयों पर भी इसी प्रकार के ईवीएम प्रदर्शन केंद्र संचालित कर दिए गए हैं, ताकि अधिक से अधिक मतदाता इसका लाभ उठा सकें।
