सोनभद्र। यातायात माह नवम्बर-2026 के तहत सोनभद्र पुलिस द्वारा यातायात जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली के माध्यम से आमजन को यातायात नियमों के पालन, सड़क सुरक्षा और सुरक्षित सफर के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान लोगों से हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने तथा वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने की अपील की गई। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा ने अपनी बाइट के माध्यम से यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने और सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए आमजन से सहयोग की अपील की।
यातायात जागरूकता रैली निकालकर पुलिस ने दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
