सीएमपीडीआई में अंतर-क्षेत्रीय संस्थान वॉलीबॉल टूर्नामेंट 2026-27 का ‘खेल ध्वज’ फहराकर शुभारंभ

Spread the love

रांची ।  सीएमपीडीआई के खेल मैदान में 18 से 20 नवम्बर, 2026 तक तीन-दिवसीय अंतर-क्षेत्रीय संस्थान टूर्नामेंट 2026-27 का आयोजन किया जा रहा है। इस टूर्नामेंट का विधिवत् उद्घाटन संस्थान के निदेशक (तकनीकी/प्लानिंग एंड डिजाइन) अजय कुमार ने ‘खेल ध्वज’ फहराकर कर शुभारंभ किया। तत्पश्चात्, संस्थान के निदेशक (तकनीकी/प्लानिंग एंड डिजाइन) अजय कुमार एवं निदेशक (तकनीकी/इंजीनियरिंग सेवाएं) राजीव कुमार सिन्हा ने सभी प्रतिभागियों से परिचय प्राप्त किया। मौके पर विभिन्न विभागों के महाप्रबंधक, विभागाध्यक्ष, अधिकारी एवं कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित थे।

उद्घाटन सत्र में आज खेल गए पहले मुकाबले में क्षेत्रीय संस्थान-3-रांची बनाम क्षेत्रीय संस्थान-4-नागपुर के बीच मुकाबला हुआ। क्षेत्रीय संस्थान-3-रांची ने क्षेत्रीय संस्थान-4-नागपुर को सीधे सेटों में 25-13, 25-11 से पराजित किया। दूसरे मुकाबले में मुख्यालय-रांची बनाम क्षेत्रीय संस्थान-5-बिलासपुर के बीच हुआ जिसमें मुख्यालय-रांची ने क्षेत्रीय संस्थान-5-बिलासपुर को 25-19, 25-16 से हराया जबकि तीसरे मुकाबले में क्षेत्रीय संस्थान-6-सिंगरौली बनाम क्षेत्रीय संस्थान-7-भुवनेश्वर हुआ जिसमें क्षेत्रीय संस्थान-6-सिंगरौली ने क्षेत्रीय संस्थान-7-भुवनेश्वर को 25-22, 25-20 से पराजित किया।

इस तीन-दिवसीय टूर्नामेंट में सीएमपीडीआई के विभिन्न क्षेत्रीय संस्थानों की कुल आठ टीमें हिस्सा ले रही हैं, जो अपना खेल कौशल, टीम भावना और प्रतिस्पर्धा का उत्साह प्रदर्शित कर रही हैं। इस मौके पर  कुमार ने प्रतिभागियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि शारीरिक तंदुरूस्ती, टीम वर्क, अनुशासन और परस्पर सम्मान को बढ़ावा देने में खेलों, विशेषकर टीम स्पर्धाओं का बहुत महत्व है। इस प्रकार के टूर्नामेंट के द्वारा खेल और शारीरिक तंदुरूस्ती को बढ़ावा देने के साथ-साथ टीम भावना, विभिन्न क्षेत्रों के बीच आपसी जुड़ाव और एक स्वस्थ संगठनात्मक संस्कृति को बढ़ावा देने में सीएमपीडीआई हमेशा प्रयासरत रहता है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *