आलापुर अंबेडकर नगर। ओंकार नाथ मिश्र को मिला विद्यावाचस्पति की प्रतिष्ठित उपाधि क्षेत्र का बढ़ा गौरव लोगों ने खुशी जाहिर करते हुए बधाई दिया। नई दिल्ली के होटल रेडिसन ब्लू, पश्चिम विहार में आयोजित एक भव्य एवं समारोह में पंडित दीनदयाल उपाध्याय हिंदी विद्यापीठ, मथुरा द्वारा ओंकार नाथ मिश्र को विद्यावाचस्पति की प्रतिष्ठित उपाधि से विभूषित किया गया। ओंकार नाथ मिश्र ने कहा कि यह उपलब्धि मेरे लिए अत्यंत हर्ष, गौरव एवं आत्मसंतोष का विषय है।

इस अवसर पर उच्च शिक्षा निदेशक, नई दिल्ली की श्रीमती रेखा चौहान, रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय विश्वविद्यालय, झाँसी के कुलपति एवं पद्मश्री से सम्मानित डॉ. अरविंद कुमार तथा पंडित दीनदयाल उपाध्याय हिंदी विद्यापीठ, मथुरा के कुलपति डॉ. इंद्रभूषण मिश्रा मौजूद रहे ।
ग्रामीण अंचल में उच्च शिक्षा के प्रसार हेतुपंडित राम शब्द स्मृति पीजी कॉलेज बिशुनपुर बजदहा महाविद्यालय की स्थापना कर शिक्षा से वंचित ग्रामीण युवाओं को उच्च शिक्षा के अवसर उपलब्ध कराना गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर शैक्षणिक उत्कृष्टता के शिखर तक पहुँचाना ओंकार नाथ मिश्र के प्रयासों से सार्थक हो रहा है। क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने श्री मिश्र को इस उपलब्धि पर शुभकामनाएं एवं बधाई दी है। श्री मिश्र ने सभी अतिथियों, विद्यापीठ परिवार,सहयोगियों, विद्यार्थियों एवं शुभचिंतकों के प्रति आभार व्यक्त किया है। ईश्वर की कृपा से शिक्षा, संस्कार और समाजसेवा के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देता रहूँ, यही मेरी मंगलकामना है।
