भारत की जनगणना-2027 के दूसरे दिन भी जारी रहा प्रगणकों व सुपरवाइजरों का प्रशिक्षण

Spread the love

चंदौली। जिलाधिकारी/प्रमुख जनगणना अधिकारी चंद्र मोहन गर्ग की मंशा के अनुरूप ‘भारत की जनगणना-2027’ के द्वितीय चरण (जनसंख्या गणना – PE) को त्रुटिरहित और समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए जिले भर में प्रशासनिक अधिकारी पूरी तरह सक्रिय है। इसी क्रम में, मंगलवार को जनपद की सभी तहसीलों में प्रगणकों और सुपरवाइजरों के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का दूसरा दिन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

सभी उपजिलाधिकारियों और प्रशासनिक अधिकारियों की देखरेख में आयोजित इस प्रशिक्षण सत्र के दौरान कर्मियों को डेटा संकलन की सटीक विधियों, तकनीकी बारीकियों और कार्य को तय समय-सीमा के भीतर पूरा करने के व्यावहारिक गुर सिखाए गए। जिले की सभी तहसीलों में अधिकारियों की टीमों ने मौके पर मौजूद रहकर प्रशिक्षण सत्रों का सुचारू संचालन सुनिश्चित किया। प्रगणकों और सुपरवाइजरों को डिजिटल व पारंपरिक डेटा कलेक्शन की त्रुटिरहित प्रक्रियाओं के बारे में विस्तार से प्रशिक्षित किया गया। जिला प्रशासन ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जनगणना से जुड़ा हर एक कार्य शत-प्रतिशत सटीकता के साथ निर्धारित समयावधि के भीतर ही पूरा किया जाना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *