समाजवादी पार्टी ने किया तहसील मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन
आलापुर अंबेडकरनगर। समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने आज तहसील मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन कर अपनी दस सूत्रीय मांगों का राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा। धरना स्थल पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आलापुर विधायक त्रिभुवन दत्त ने कहा कि जनता भारतीय जनता पार्टी के कार्यों से त्राहि त्राहि कर रही है और भाजपा नेता लूट मचाने मे लगे हुए हैं । जनता की समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए 2027 में सपा सरकार बनाने में जुट जाएं। समाजवादी पार्टी की सरकार ही भाजपा के आतंक से छुटकारा दिलाएगी।
धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव, आलापुर विधायक त्रिभुवनदत्त ने कहा कि चीनी के साथ ही डीजल पेट्रोल रसोई गैस की कीमतें बढ़ गई है जिससे आम जनमानस परेशान हैं बढ़ती मंहगाई,भ्रष्टाचार किसानों की समस्याएं,खाद संकट मुख्यमंत्री को दिखाई नहीं देता।

कहा कि भाजपा सत्ता से हटेगी तभी संकट खत्म होगा। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने अपने सम्बोधन में कहा कि चन्दा चोरी, हाइवे निर्माण में लूट, हर विभाग में भारी भ्रष्टाचार, बिजली बिल में लूट, स्कूलों को बंद कर पढ़ाई बंद करने, रोजगार की मारामारी से प्रदेश को चौपट करने वाली भाजपा सरकार को हटाने से ही प्रदेश में युवाओं, बेरोजगारों को नये अवसर मिल सकते हैं। भाजपा के झूठे वादों में फसने से बचने की जरूरत है। कार्यक्रम का संचालन विधान सभा अध्यक्ष रवींद्र यादव ने किया। र्यक्रम में प्रदेश सचिव योगेन्द्रनाथ त्रिपाठी, शमशाद फारुकी, जिला उपाध्यक्ष रामप्यारे निषाद, जिला पंचायत सदस्य अजीत यादव, जिला अध्यक्ष महिला सभा सीमा यादव, श्रीमती विद्या सिंह भारती , रमादेवी, पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रमोद दत्त,युवा नेता राहुल दत्त यशवर्धन,जिला सचिव रामचन्द्र वर्मा,ब्लाक अध्यक्ष राजबहादुर यादव,विनोद निषाद,लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष नरेंद्र यादव सोनू, नायबे आलम, बिट्टू यादव,सपा नेता प्रेम सागर प्रजापति,कृष्ण कुमार पाण्डेय,संजय शर्मा,मनोज जायसवाल,गंगा शंकर साहू,योगेन्द्र यादव एडवोकेट, अजय पांडेय, पूर्व जिला पंचायत सदस्य रणजीत यादव,आशाराम त्यागी, बच्चूलाल सोनकर,बांकेलाल गौतम, मायाराम, विंध्याचल प्रजापति,अनिल कुमार, रामप्रवेश गौतम,रवि प्रसाद गौतम,राममिलन यादव, राम जियावन यादव, रोशनलाल गौतम,संजीव यादव,बृजेश यादव,विश्वनाथ यादव, राजमन गौतम, राजकुमार यादव,रणविजय यादव,सुभाष यादव राजकरन आजाद, अजीत यादव कैप्टन,दीपक यादव, उमाकांत यादव, घनश्याम यादव,मस्तराम यादव, रामसहाय गोंड, श्यामसुंदर यादव, दयाराम भास्कर,डॉ दिलीप गौतम, दयाराम आजाद, सुरेन्द्र गौतम, गोविन्द,धर्मेंद्र कुमार,अंकुर गौतम, मुकेश चौधरी,अन्नू कन्नौजिया, सहित भारी संख्या में समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
