एनटीपीसी माइनिंग लिमिटेड की पकरी बरवाडीह कोयला खनन परियोजना द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस मनाया 

Spread the love

हजारीबाग। एनटीपीसी माइनिंग लिमिटेड (एनएमएल) की पकरी बरवाडीह कोयला खनन परियोजना ने विश्व पर्यावरण दिवस    2025 के उपलक्ष्य में 31 मई से 5 जून तक पर्यावरण सप्ताह का आयोजन कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी गहरी प्रतिबद्धता को दोहराया।

इस वर्ष की थीम “बीट प्लास्टिक पॉल्यूशन” (प्लास्टिक प्रदूषण को हराओ) के अंतर्गत परियोजना ने कर्मचारियों, आसपास के ग्रामीणों और स्कूली बच्चों को जागरूक करने हेतु विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया। आर एण्ड आर कॉलोनी, विभिन्न विद्यालयों एवं हजारीबाग क्षेत्र में निबंध, चित्रकला और स्लोगन प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें स्थानीय प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

पर्यावरण दिवस के अवसर पर परियोजना के सिकरी कार्यालय, MAITI ढेंगा एवं खनन क्षेत्र में 6000 से अधिक पौधों का सामूहिक रूप से रोपण किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ परियोजना प्रमुख  सुब्रत कुमार दाश द्वारा पर्यावरणीय शपथ दिलवाकर किया गया, जिसमें सभी ने अपने जीवन में पर्यावरण अनुकूल बदलाव अपनाने और अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया। परियोजना प्रमुख ने बताया कि एनएमएल पकरी बरवाडीह कोयला खनन परियोजना *सतत विकास और पर्यावरण संरक्षण* को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है, और भविष्य में भी इसी दिशा में और अधिक प्रभावशाली पहल करने के लिए संकल्पित है। इस अवसर पर परियोजना प्रमुख श्री सुबोध कुमार दाश के अलावा सभी विभागों के विभागाध्यक्ष एवं अन्य अधिकारीगण

मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *