इफको फूलपुर इकाई द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया

Spread the love

प्रयागराज। इफको फूलपुर इकाई में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया।  कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विजय, क्षेत्रीय अधिकारी, उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड रहे। कार्यकारी निदेशक (तकनीकी) संजय वैश्य के नेतृत्व में इफको चिकित्सालय परिसर के आसपास वृहद वृक्षारोपण हुआ। वरिष्ठ प्रबंधक (ई.पी.सी) उमेश कुमार ने पर्यावरण सप्ताह की औपचारिक शुरूआत की। इस वर्ष का विषय “प्लास्टिक प्रदूषण को हराना” है। इस अभियान का उद्देश्य पारिस्थितिकी तंत्र, वन्य जीवन और मानव स्वास्थ्य पर प्लास्टिक कचरे के हानिकारक प्रभावों के बारे में वैश्विक जागरूकता बढ़ाना है। इस दौरान संयुक्त महाप्रबंधक (स्वास्थ एवं चिकित्सा सेवाएँ ) डॉ सत्य प्रकाश, प्रबंधक (ई.पी.सी.) मनोज तिवारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *