एनटीपीसी पूर्वी क्षेत्र मुख्यालय ने मनाया विश्व पर्यावरण दिवस 2025 

Spread the love

पटना । एनटीपीसी पूर्वी क्षेत्र-1 मुख्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस 2025 उत्साहपूर्वक एवं पर्यावरणीय प्रतिबद्धता के साथ मनाया गया। इस अवसर पर ईडी कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित कार्यक्रम में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपने संकल्प को दोहराया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक (पूर्वी-1)  सुदीप नाग, ने  महाप्रबंधक (प्रचालन सेवाएँ)  मैथ्यू ई. कोवूर, क्षेत्रीय मानव संसाधन प्रमुख,  अनिल कुमार चावला सहित अन्य विभागाध्यक्ष की उपस्थिति में सभी कर्मियों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई और पर्यावरण के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी को रेखांकित किया।

अपने संबोधन में  नाग ने कहा, “विश्व पर्यावरण दिवस केवल एक प्रतीकात्मक अवसर नहीं, बल्कि यह हमें यह याद दिलाने का सशक्त माध्यम है कि हम इस धरती के संरक्षक हैं। एक जिम्मेदार संगठन और जागरूक नागरिक के रूप में हमारा कर्तव्य है कि हम ऐसे कार्य करें, जिससे आने वाली पीढ़ियों का भविष्य सुरक्षित रहे।”

उन्होंने एनटीपीसी की सतत विकास के प्रति प्रतिबद्धता को रेखांकित करते हुए आगे कहा कि “ वृक्षारोपण से लेकर नवीकरणीय ऊर्जा को अपनाने तक, एनटीपीसी हमेशा से हरित पहलों में अग्रणी रहा है। यह प्रतिबद्धता केवल हमारी कॉर्पोरेट रणनीति का हिस्सा नहीं है, बल्कि यह हमारे कार्य-संस्कृति में निहित है।” इस अवसर पर पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से पर्यावरण प्रबंधन समूह द्वारा शास्त्री नगर स्थित टाऊनशिप परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया, जिसमें कर्मचारियों, एवं सहयोगियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। एनटीपीसी प्रतिवर्ष देशभर में लाखों वृक्षों का रोपण कर पर्यावरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को लगातार मजबूत करता रहा है। इसी क्रम में, वर्तमान वित्तीय वर्ष के दौरान, एनटीपीसी पूर्वी क्षेत्र-I के  स्टेशनों ने राज्य सरकार के सहयोग से एक व्यापक वृक्षारोपण अभियान चलाए जाने की योजना बनाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *