वाराणसी । काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के शिक्षा संकाय और नेलुम्बस टेक्नोलॉजीज के संयुक्त तत्वावधान में “Generative AI for Educational Research and Data Analysis” विषय पर कार्यशाला आयोजित की गई। कमच्छा परिसर स्थित डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन सभागार में आयोजित कार्यशाला में शिक्षक एवं शोधार्थी शामिल हुए।
मुख्य वक्ता डॉ. विवेक कुमार सिंह ने प्रतिभागियों को नैतिकता का पालन करते हुए एआई को शोध में अपना सहयोगी बनाने के तरीके सिखाए। उन्होंने साहित्य समीक्षा, शोध लेखन, प्रश्नावली निर्माण और डेटा विश्लेषण में एआई की सहायता लेने के व्यावहारिक उदाहरण प्रस्तुत किए। कार्यशाला के संयोजक डॉ. पंकज सिंह ने जोर दिया कि शोध में एआई का उपयोग नैतिक सिद्धांतों के साथ किया जाना चाहिए।आयोजन में सहयोग के लिए शिक्षा संकाय के अधिष्ठाता डॉ. सुनील कुमार सिंह, संयोजक डॉ. पंकज सिंह तथा नेलुम्बस टेक्नोलॉजीज के संस्थापक रवि सिंह और वंदना सिंह के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
