गांधी-शास्त्री जयंती पर ओबरा ताप विद्युत गृह में गूंजा स्वच्छता और सेवा का संकल्प

Spread the love

ओबरा,सोनभद्र। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 157वीं और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की 122वीं जयंती पर ओबरा ताप विद्युत गृह की ओर से गांधी मैदान में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि मुख्य महाप्रबंधक इंजी. दूध नाथ ने दोनों महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण कर उनके आदर्शों को आत्मसात करने का आह्वान किया। उन्होंने गांधी के सत्य और अहिंसा तथा शास्त्री के सादगी, ईमानदारी और राष्ट्रसेवा के मूल्यों को याद करते हुए कहा कि विद्युत क्षेत्र से जुड़े प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा पहुंचाने की है। ‘स्वच्छता में सहभागिता, स्वच्छ भारत-विकसित भारत’ थीम के तहत उन्होंने स्वच्छता को जीवनशैली बनाने, कचरा पृथक्करण, ऊर्जा संरक्षण और सफाई मित्रों के सम्मान का संकल्प दिलाया। मुख्य महाप्रबंधक ने बताया कि बीटीपीएस की 200 मेगावाट क्षमता वाली इकाइयां सुचारू रूप से संचालित हैं। वहीं बीटीपीएस ओबरा की तकनीकी समस्याओं के समाधान के लिए अभियंता और तकनीकी कर्मी लगातार जुटे हैं। समारोह में अधिकारी, कर्मचारी, विद्यार्थी और नगरवासी मौजूद रहे। समापन गांधी और शास्त्री के जयघोष से हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *